फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Robbery from micro finance worker in Azamgarh who Returning after cash collection police border dispute

आजमगढ़ में माइक्रो फाइनेंस कर्मी से लूट: कलेक्शन करके लौट रहा था, पिस्टल दिखाकर लूटे 1.45 लाख, सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस

Sat, 05 Feb 2022 01:05 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 05 Feb 2022 01:05 PM IST
सार

 आजमगढ़ में महराजगंज-बलरियागंज बार्डर पर फाइनेंस कर्मी से एक लाख 45 हजार की लूट हो गई। अपराधियों ने कर्मी को बाइक से ओवरटेक किया तथा हथियार दिखाकर रोका। इसके बाद रुपये से भरा बैग लेकर आराम से भाग निकले। 

विज्ञापन
Robbery from micro finance worker in Azamgarh who Returning after cash collection police  border dispute
महराजगंज थाने में दर्ज हुआ मुकदमा - फोटो : फाइल

विस्तार

आजमगढ़  के महराजगंज थाना क्षेत्र के  खानपुर भगतपट्टी मोड़ पर माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मी से अपराधियों ने पिस्टल दिखाकर एक लाख 45  हजार की लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश असलहा लहराते हुए भाग निकले। सीमा क्षेत्र का मामला होने के चलते महराजगंज और बिलरियागंज थाना पुलिस घंटों सीमा विवाद में उलझी रही।

विज्ञापन


बाद में महराजगंज थाने में पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया।  देवरिया जिले के मईल थाना क्षेत्र के इसारू गांव निवासी राजेंद्र यादव पुत्र जगबहादुर यादव सेव माइक्रो फाइनेंस कंपनी के बिलरियागंज ब्रांच में बतौर सीनियर सीआरओ के पद पर कार्यरत है।
विज्ञापन


वह समूहों के माध्यम से पैसा वसूल कर जमा करने का काम करता था। शुक्रवार को वह महराजगंज क्षेत्र के गांवों से पैसा कलेक्शन कर वापस ब्रांच पर लौट रहा था। राजेंद्र के अनुसार उसके बैग में कलेक्शन के 1,45,600 रुपये थे। अभी वह महराजगंज-बलरियागंज बार्डर पर खानपुर भगतपट्टी मोड़ पर ही पहुंचा था कि पीछे से बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

राजेंद्र जब तक कुछ समझता तब तक एक बदमाश ने उसे असलहा सटा दिया। इसके बाद बदमाशों ने रुपये रखा बैग छीन लिया और असलहा लहराते हुए फरार हो गए। लूट के घटना की जानकारी होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

आनन-फानन महराजगंज और बिलरियागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। घंटों सीमा विवाद में दोनों थानों की पुलिस उलझी रही। बाद में घटनास्थल महराजगंज थाना में चिन्हित हुआ। इसके बाद पीड़ित की तहरीर पर महराजगंज थाने में मुकदमा दर्ज हुआ और पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed