फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Robbed Pickup laden with spices recovered, three arrested

लूटी गई मसाला लदी पिकअप बरामद, तीन गिरफ्तार

Fri, 17 Jul 2020 07:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 07:18 PM IST
विज्ञापन
Robbed Pickup laden with spices recovered, three arrested
लआजमगढ़। गंभीरपुर थाना पुलिस बृहस्पतिवार की शाम मंगरावा तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मेंहनगर की तरफ से आ रही बोलेरो को टीम ने उसे रुकने का इशारा किया तो बोलेरो सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस टीम ने खुद का बचाव करते हुए बोलेरो को रोक लिया और उसमें सवार तीन बदमाशों को पकड़ लिया जबकि एक मौके से फरार हो गया। पकड़े गए बदमाशों ने तीन दिनों पूर्व गंभीरपुर थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना स्वीकार की और लूटी गई पिकअप के साथ ही माल को भी बरामद करा दिया।
विज्ञापन

मुठभेड़ के दौरान पुलिस के हत्थे लगे बोलेरो सवार बदमाशों में अबू तालिब, शाहिद और अबुकैश हैं। वहीं एक बदमाश बेलाल मौके से फरार हो गया। पकड़े गए बदमाशों ने पूछताछ के दौरान यह स्वीकार किया कि गंभीरपुर थाना क्षेत्र में 14 जुलाई को मसाला लदी पिकअप उन्होंने ही लूटी थी। उनकी निशानदेही पर पिकअप व मसाला आदि मेंहनगर के खुंदनपुर गांव निवासी नसीम के हाता से बरामद कर लिया। पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने दो अदद तमंचा, कारतूस के साथ ही एक बोलेरो भी बरामद किया है। फरार हुए बदमाश बेलाल की तलाश में पुलिस की टीम लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed