फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Roadways bus broke down on the way, passengers sent to other buses

Azamgarh News: रास्ते में खराब हुई रोडवेज बस, दूसरी बसों भेजे गए यात्री

Mon, 13 Jan 2025 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus broke down on the way, passengers sent to other buses

विज्ञापन
रानी की सराय। ठंड के मौसम में रोडवेज बसों में सफर करना सवारियों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। प्रयागराज से यात्रियों को लेकर आजमगढ़ आ रही बस रानी की सराय के सैदवारा के पास खराब हो गई। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, दूसरी बसों से यात्रियों को गंतव्य को रवाना किया गया।


प्रयागराज की सिविल लाइंस डिपो की बस संख्या- यूपी 70 ईटी 9235 सोमवार को प्रयागराज से लेकर आजमगढ़ की तरफ आ रही थी। ठंड के मौसम में यात्री ठिठुरे हुए थे। बस जैसे ही रानी की सराय क्षेत्र के सैदवारा गांव के पास पहुंची तभी अचानक बंद हो गई। डॉ.अंबेडकर डिपो आजमगढ़ के एआरएम बीआर गौतम ने बताया कि यदि बस बिगड़ी है ताे यात्रियों को दूसरे बस में ट्रांसफर कर दें। इसकी सूचना हमारे यहां दें ताकि उसे मकैनिक भेजकर ठीक कराया जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed