{"_id":"6ae4f37191107b26610c83a3","slug":"roads-are-not-in-a-condition-for-travel-yet-the-municipal-body-has-purchased-vehicles-worth-lakhs-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-159741-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: चलने योग्य सड़कें नहीं फिर भी नपा ने खरीदे लाखों के वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: चलने योग्य सड़कें नहीं फिर भी नपा ने खरीदे लाखों के वाहन
विज्ञापन
नगर पालिका के गोदाम में खड़े रिफ्यूज कंपैक्टर ट्रक।
- फोटो : Samvad
आजमगढ़। नगर निगमों की तर्ज पर नगर क्षेत्र से कूड़ा उठाने के लिए दो मशीनें लाखों रुपये खर्च कर नगरपालिका ने खरीद ली। खरीदने के बाद नगरपालिका को पता चला कि यह मशीनें जिले की सड़कों पर संचालित नहीं हो सकती हैं। फिर क्या था इन मशीनों को गोदाम में पहुंचा दिया गया। अब यह मशीनें गोदाम की शोभा बढ़ा रही हैं और इनके कल पुर्जे एक-एक कर गायब हो रहे हैं।
नगरपालिका आजमगढ़ द्वारा लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का दावा किया जाता है। इसी क्रम में नगर निगमों की तर्ज पर नगर पालिका ने दो ऐसी मशीनें लाखों रुपये खर्च कर खरीद लीं। ऐसे में इन रिफ्यूज कंपैक्टर ट्रकों को खरीदने सड़ने के लिए गोदाम में खड़ा कर दिया गया। नगर पालिका का कोई कर्मचारी यह बताने के लिए भी तैयार नहीं है कि यह मशीन कब और कितनी लागत से खरीदी गई थी। नगरपालिका के गोदाम में मौजूद एक कर्मचारी ने बताया कि जबसे यह मशीन आई है तबसे गोदाम में खड़ी है क्योंकि इसके चलने लायक नगर में सड़क ही नहीं है। वहीं सालों से खड़ी इन दोनों वाहनों पर गौर करें तो एक मशीन का पिछला पहिया गायब हो गया है। तो एक में हवा भी नहीं है। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि जब मशीन के चलने लायक सड़क ही नगर क्षेत्र में नहीं है तो फिर इन मशीनों की खरीद क्यों की गई।
हमें इस मशीन के बारे में जानकारी नहीं है। अगर मशीन आई है और गोदाम में खड़ी है तो उसे चलना चाहिए। अब इसका संचालन क्यों नहीं हो रहा है, हम इसके बारे में पता करते हैं। - डाॅ. बृजेश कुमार सिंह, ईओ नगरपालिका।