फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Road to theater, see the culture of many territories

सड़क बनी रंगमंच, कई प्रदेशों की संस्कृति देख झूमे लोग

Sat, 30 Dec 2017 12:51 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Sat, 30 Dec 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
Road to theater, see the culture of many territories
rang mahotsav - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़। वेस्ली इंटर कालेज में चल रहे हुनर रंग महोत्सव के कलाकारों ने चौथे दिन शहर में रंगयात्रा निकाली। सड़क को मंच बना कर कलाकारों ने अपनी कला का जो प्रदर्शन किया वह देखने लायक था। जोकर, पागल आदि का रूप धरे कलाकार लोगों को खासा प्रभावित कर रहे थे।
विज्ञापन


वहीं विभिन्न प्रांतों के कलाकारों द्वारा अपनी भेषभूषा में सड़क पर ही प्रस्तुत किए जा रहे नृत्यों को देख कर लग रहा था कि समूचा भारत ही आजमगढ़ की सड़कों पर उतर आया है।
विज्ञापन


चार दिनों से वेस्ली इंटर कालेज में हुनर रंग महोत्सव का आयोजन हो रहा है। शुक्रवार को महोत्सव के चौथे दिन विभिन्न प्रांतों से आए रंग कर्मियों ने शहर में रंग जुलूस निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्रवाल धर्मशाला से शुरू हुआ रंगजुलूस शहर के विभिन्न रास्तों से गुजरता हुआ पुन: अग्रवाल धर्मशाला पहुंच कर संपन्न हुआ। रंगजुलूस में सड़क को मंच बना कर कलाकारों द्वारा की जा रही प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया।

सबसे आगे संस्थान की टीम देशभक्ति गीत पर नृत्य करते हुए चल रही थी। वहीं त्रिनेत्र ग्रुप तेजपुर असम, माधव संगीत विद्यालय उड़ीसा, नर्तन कल्चर रेपेटरी नलबारी असम, पीपुल यूनाइडेट सर्विस इंस्टीच्यूट पूसी,

धनलक्ष्मी संगीत विद्यालय असम, नटराज कल्चर एसोसिएशन नलबारी असम, मां दुर्गा एजुकेशनल कल्चरल सोसाइटी साहसपुर, प्रिया डांस एकेडमी, नादब्रहम नागपुर, द ईस्टर्न मणिपुर समेत तीन दर्जन से अधिक स्थानों से आई टीमों के कलाकार अपनी पारंपरिक वेषभूषा में लोकनृत्यों का प्रदर्शन करते हुए चल रहे थे।

रंगयात्रा का शहर में जहां जगह-जगह स्वागत हुआ वहीं लोगों ने कलाकारों के प्रतिभा का सम्मान भी किया। इस अवसर पर अभिषेक जायसवाल, अनीता साइलेस, सपना बनर्जी, अरविंद्र सिंह, बीके लाल, सुग्रीव विश्वकर्मा, रंजीत कुमार, परितोष रूंगटा, मनोज बरनवाल, अरविंद मोदनवाल, मिथुन निषाद आदि मौजूद रहे।

रंगयात्रा को सफल बनाने में गौरव मौर्य, शशिभूषण, मनोज, राकेश, अमरजीत, प्रदीप, वीरेंद्र, रवि, सत्यम, कमलेश, विकास, मुकेश, सूरज आदि ने विशेष योगदान दिया।

नाटक गदहे की बारात ने हंसाया
आजमगढ़। राष्ट्रीय साहित्य कला संस्थान के तत्वाधान में सर्वोदय पब्लिक स्कूल में चल रहा रंग महोत्सव का चौथा दिन नाटकों के नाम रहा। जमशेदपुर से आए कलाकारों की प्रस्तुति नाटक गदहे की बारात ने लोगों का खूब हंसाया। कलाकारों के बोल व कामेडी देख कर लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो गए।


महोत्सव के चौथे दिन की शुरुआत दीप जलाने के साथ हुई। इसके पश्चात लोकनृत्यों का दौर शुरू हुआ। अक्षय नृत्य सम्राट कला मंदिर नागपुर से आयी कुमारी श्रेया पंकज तायवाड़े के लोक नृत्य, कुमारी मानिनी सतीश होरे के माडर्न डांस पर लोग झूम उठे।

शारदा नाट्य मंच की हर्षिता पुतातुंडा व ईप्शिता पुतातुंडा ने अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। पायल कुमारी ने क्लासिकल डांस प्रस्तुत कर सबकी वाहवाही लूटी। नागपुर की कुमारी जाह्नवी हेलवटकर ने कुचीपुड़ी व मार्डन डांस की मनमोहक प्रस्तुति की।

नृत्यों के बाद नाटकों का दौर शुरू हुआ। जमशेदपुर से आये रंगकर्मियों द्वारा प्रस्तुत नाटक गदहे की बारात ने सबको हँसा-हँसा कर लोटपोट कर दिया। कोलकाता पश्चिम बंगाल के कलाकारों द्वारा बांग्ला नाटक भागीरथ का मंचन किया गया।

महोत्सव के डांस निर्णायक मंडल में मो. निजाम (झारखंड), अरविंद कुंडु (पश्चिम बंगाल), पार्थ सारथी राय(महाराष्ट्र), नाटक निर्णायक में नेहा, अलका, सलीम शामिल रहे। आयोजक संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार को रंगयात्रा निकलेगी।


इस अवसर पर राघवेंद्र मिश्रा, शरद गुप्ता, मनोज सिंह, सीपी भट्ट, राहुल श्रीवास्तव, विजय लक्ष्मी, डॉ. प्रवेश कुमार सिंह, प्रवीन सिंह, राजेंद्र यादव, दिवाकर, चंद्रकांत, राज, अवनीश, डॉ. पूनम तिवारी, मनोज अंगूरिया, संजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed