फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Road safety measures will be from three crore in accident prone areas

दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों में तीन करोड़ से होंगे सड़क सुरक्षा के उपाय

Thu, 05 Nov 2020 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
Road safety measures will be from three crore in accident prone areas
आजमगढ़। दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों चिह्नित ब्लैक स्पॉट सुधार, सौंदर्यीकरण और सुरक्षा संबंधी अन्य कार्यों के लिए पीडब्ल्यूडी के दो खंडों की ओर से भेजे गए लगभग तीन करोड़ के प्रस्ताव को शासन ने मंजूर कर दिया है। प्रस्ताव मंजूर करने के साथ ही शासन ने एक करोड़ की धनराशि भी जारी की है। विभाग की ओर से जल्द कार्य शुरू करा दिया जाएगा। सड़क सुरक्षा संबंधी कार्यों के होने से दुर्घटनाओं पर अंकुश लगने की बात रही जा रही है।
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और नागरिकों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाने के लिए संबंधित विभागों की ओर से कई व्यवस्थाएं की जाती है। वर्तमान में यातायात माह का आयोजन किया जा रहा है। इसमें ट्रैफिक पुलिस की ओर से पंफलेट वितरण और वाहनों की जांच आदि के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वहीं, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए चिह्नित ब्लैक सपॉट में सुधार, साइनेज, सौंदर्यीकरण और अन्य सुरक्षा उपाय के लिए पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड पांच की ओर से लगभग ढाई करोड़ और निर्माण खंड दो की ओर से लगभग 44 लाख का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। शासन की ओर से दोनों प्रस्तावों को स्वीकृति दे दी गई है। निर्झ्माण खंड पांच को प्रस्ताव के सापेक्ष 80 लाख और निर्माण खंड-दो को प्रस्ताव के सापेक्ष 14 लाख की धनराशि भी जारी की गई है। विभाग के अधिकारियों ने इस पर जल्द कार्य शुरू कराने की बात कही है।
विज्ञापन

कराए जाएंगे ये कार्य
आजमगढ़। पीडब्ल्यूडी के दोनों ही खंड की ओर से अपने सर्किल के राज्य मार्ग, प्रमुख जिला मार्ग और अन्य जिला मार्ग पर रंबल स्ट्रिप, स्पीड ब्रेकर, स्टॉप साइन बोर्ड, दिव-वे साइन बोर्ड, स्पीड लिमिट साइन बोर्ड, हजार्ड साइन बोर्ड, शेवरन साइन बोर्ड, कॉशन साइन बोर्ड, जेब्रा क्रासिंग, एज लाइन, कैट आइज, डेलिनेटर्स, क्रैश बैरिय र, रिपीटेड बार आदि के कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फूलपुर, पवई, निजामाबाद और दीदारगंज सर्किल की चार सड़कों जिसकी लंबाई 30 से 40 किमी है, का प्रस्ताव भेजा गया था। शासन की ओर से प्रस्ताव मंजूर किया गया है। जल्द कार्य शुरू कराया जाएगा। - वीके वर्मा, जेई (निर्माण खंड-दो)

शासन को लगभग दो करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया था। इससे चिह्नित सड़कों पर सुरक्षा के उपाय किए जाने हैं। प्रस्ताव मंजूर हो गया है। जल्द कार्य शुरू कराया जाएगा। - राहुल कुमार, जेई (निर्माण खंड-पांच)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed