फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Road condition will improve, potholes will be filled

सड़कों की हालत सुधरेगी, गड्ढे भरे जाएंगे

Tue, 28 Sep 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Road condition will improve, potholes will be filled
जिले में कोई सड़क नहीं है, जिस पर सरपट वाहन दौड़ सकें। ज्यादातर सड़कों पर गड्ढों की भरमार है। बारिश और बाढ़ के बाद तो हालात बदतर हो गए हैं। जिले में 2382 सड़के चिह्नित की गई हैं, जिन पर गड्ढों की भरमार है। लगभग 1292.3 किलोमीटर लंबाई वाली इन सड़कों के गड्ढे पाटने के लिए चार करोड़ 40 लाख रुपये जारी हुए हैं। लोक निर्माण विभाग ने काम भी शुरू कर दिया है। शासन ने राजमार्ग और ग्रामीण सड़कों को 15 सितंबर से अभियान चलाकर गड्ढामुक्त करने का निर्देश दिया था। इसके बाद लोक निर्माण विभाग की विभिन्न इकाइयों ने सड़कों के मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड ने गड्ढा मुक्त करने के लिए 201 सड़कों को चिह्नित किया था, जिसकी लंबाई 323.337 किलोमीटर है। विभाग को इसकी मरम्मत के लिए 106 लाख रुपये मिले हैं। अधिकारियों का दावा है कि 64.2 किमी सड़क को गड्ढामुक्त कर दिया गया है। निर्माण खंड पंचम ने 203 सड़कों को चिह्नित किया था, जिसकी लंबाई 254 किमी है। इनकी मरम्मत के लिए 94.5 लाख रुपये मिले हैं।दावा है कि इसमें से 15.70 किमी लंबी सड़क को गड्ढामुक्त कर दिया गया है। निर्माण खंड द्वारा कुल 808 गड्ढायुक्त सड़कों को चिह्नित है, जिसकी लंबाई 1306.52 किमी है। शासन ने इन सड़कों गड्ढामुक्त करने के लिए एक करोड़ 15 लाख रुपये दिए हैं। अभियंताओं का दवा है कि उन्होेंने 1051.46 किमी सड़क को गड्ढामुक्त कर डाला है। निर्माण खंड द्वितीय को 460 किमी सड़क पर पैकवर्किंग के लिए एक करोड़ 25 लाख रुपये मिले हैं। इसमें से 115 किमी लंबी सड़क को गड्ढामुक्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed