{"_id":"6294b1bda9142402f5593584","slug":"road-accident-up-roadways-bus-overturned-in-ditch-in-azamgarh-after-colliding-with-tracto-12-passengers-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: आजमगढ़ में ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराने के बाद खाई में पलटी लखनऊ से आ रही रोडवेज बस, 12 यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: आजमगढ़ में ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराने के बाद खाई में पलटी लखनऊ से आ रही रोडवेज बस, 12 यात्री घायल
Mon, 30 May 2022 05:29 PM IST
उत्पल कांत
संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 30 May 2022 05:29 PM IST
सार
आंबेडकर डिपो की बस सोमवार को लखनऊ से आजमगढ़ आ रही थी। अतरौलिया थाना अंतर्गत सिकंदरपुर गांव के पास रोडवेज की बस ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराने के बाद सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में 12 यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आजमगढ़ जिले के सिकंदरपुर गांव के पास रोडवेज की बस ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराने के बाद सड़क किनारे खाई में पलट गई। इस हादसे में बस में करीब 12 से अधिक यात्री घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को दुर्घटनाग्रस्त बस से निकाल कर अस्पताल भेजा गया। घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई थी।
विज्ञापन
परिवहन निगम के आंबेडकर डिपो की बस सोमवार को लखनऊ से आजमगढ़ आ रही थी। पूरी बस यात्रियों से भरी थी। अभी बस अतरौलिया थाना अंतर्गत सिकंदरपुर पेट्रोल पंप के पास ही पहुंची थी कि गलत साइड से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से बस की टक्कर हो गई। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जाकर पलट गई।
विज्ञापन
बस के पलटते ही चीख पुकार के साथ मौके पर कोहराम मच गया। आनन-फानन में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और दुर्घटनाग्रस्त बस में फंसे लोगों को बाहर निकाल कर घायलों को तत्काल इलाज के लिए 100 शैय्या अस्पताल अतरौलिया भेजा। अस्पताल पहुंचे यात्रियों में बस चालक पवन (40) निवासी खरेरूपट्टी थाना अतरौलिया, शिवांश (4), निशा मिश्रा (30), सुनील (32) निवासी सबहापट्टी थाना रौनापार, अवधेश कश्यप (60) निवासी चिरैयाकोट जिला मऊ, विपिन कुमार (21) निवासी महाराजपुर थाना कंधरापुर आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
कई घायल अपना इलाज कराने निजी अस्पताल भी चले गए है। घायलों में शामिल शिवांश व सुनील की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सीएमएस डॉ. केके झा ने बताया कि डॉ. मुकेश के नेतृत्व में पूरी टीम घायलों के उपचार में लगी है। दो गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। अन्य की हालत खतरे से बाहर है।