{"_id":"663f0f3b5edee7b55202ec08","slug":"road-accident-in-azamgarh-old-man-died-due-to-collision-with-bike-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में सड़क हादसा: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में सड़क हादसा: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
Sat, 11 May 2024 12:07 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 11 May 2024 12:07 PM IST
सार
आजमगढ़ जिले में गंभीरपुर थाना के बाहोरापुर गांव के मोड़ पर सड़क हादसे में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घरवालों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक सीताराम की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना के बाहोरापुर गांव के मोड़ पर बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान घायल की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
बाहोरापुर गांव निवासी सीताराम (61) शुक्रवार के देर शाम साइकिल से बिंद्राबाजार जाने के लिए घर से निकले। अभी वे गांव के मोड़ पर ही पहुंचे थे कि बाइक सवार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में सीताराम गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें लालगंज स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। जहां हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
परिजन जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराए। जहां देर रात सीताराम की मौत हो गई। मृतक दो पुत्र व दो पुत्रियों के पिता थे। मौत के बाद परिजन शव ले कर घर चले आए और सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद बाइक सवार मौके पर बाइक छोड़कर फरार हो गया। जिसे पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया।
विज्ञापन