फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Roach on the market

छठ पर बाजारों में रौनक

Sun, 22 Oct 2017 11:59 PM IST
आजमगढ़ ब्यूरो
आजमगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 22 Oct 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
Roach on the market
घाट पर फैली गंदगी।
अब छठ पूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। अर्घ्य देने के लिए श्रद्धालु घाटों की सफाई करने में जुट गए हैं। बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तरप्रदेश की परंपरा का ये महापर्व जिले में भी धूमधाम से मनाया जाएगा।  
विज्ञापन

24 अक्तूबर को नहाय खाय से शुरू होकर यह महापर्व 27 अक्तूबर तक चलेगा। नहाय खाय के दिन व्रती महिलाएं चने की दाल और लौकी की सब्जी जैसा सात्विक भोजन करती हैं। 25 अक्तूबर खरना को पूरे दिन व्रत के बाद शाम को गुड़ के साथ साठी के चावल की खीर बनाकर केले के पत्ते में प्रसाद ग्रहण करती हैं।
विज्ञापन

खरना के साथ ही व्रती महिलाओं का 36 घंटे का निर्जला उपवास भी शुरू हो जाएगा। 26 अक्तूबर को सायंकाल में 27 को प्रात:काल में सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया जाएगा। श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा है। बाजार में भी पूजा में लगने वाले सामन की बिक्री शुरू हो गई है। फूलपुर में जय मां दुर्गा क्लब एवं छठ पूजा समिति की ओर से तैयारियां जोर-शोर की जारी हैं। कस्बा स्थित कुंवर नदी तट के पिपरहा घाट पर साफ सफाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति के प्रबन्धक अंगद सोनकर ने बताया कि नदी तट के पास नगर का गंदा पानी आ रहा था। उसे समिति के प्रयास से बंद कर दिया गया है ताकि पिपरहा घाट पर बेदियां बनाने में परेशानी न हो। जल्द ही घाट पर सूर्य भगवान की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। जिससे उपासना करने वाले को सहूलियत होगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed