फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Riot control rehearsal at every police station

हर थानों पर हुआ दंगा नियंत्रण का रिहर्सल

Sun, 27 Oct 2019 05:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2019 05:00 PM IST
विज्ञापन
Riot control rehearsal at every police station
बिलरियागंज थाने में दंगा नियंत्रण के लिए अभ्यास करती पुलिस। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। चर्चित अयोध्या विवाद के निपटने की जैसे-जैसे घड़ी नजदीक आ रही है। वैसे-वैसे पुलिस और प्रशासन एलर्ट हो गया है। पुलिस के समक्ष शांति व्यवस्था कायम रखने और राजनीतिक उठापटक की वजह से शांति व्यवस्था कायम रखने की चुनौती है। पर्व पर किसी भी प्रकार की खलल पैदा न हो इसे ध्यान में रखते हुए रविवार को सभी थानों पर दंगा नियंत्रण रिहर्सल कराया गया। शस्त्रों के साफ-सफाई करवाई गई।
विज्ञापन

रिहर्सल के दौरान पुलिसवालों को सख्त निर्देश दिया गया था कि सभी लोग अपने पास मौजूद दंगा नियंत्रण के सामानों को अच्छी तरह से जांच परख लें। कौन-कौन से अस्त्र-शस्त्र चलने में निपुण है, कौन-कौन से हथियार बेकार पड़े हैं। ऐसे असलहों की तत्काल मरम्मत करवा ली जाए। थानों पर पर्याप्त मात्रा में बॉडी प्रोटेक्टर, बुलेट प्रूफ जैकेट, आंसू गैस के गोले, रबड़ की गोलियां, फव्वारा मारने वाले यंत्र आदि की गुणवत्ता और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया। एसपी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि सभी थानों पर दंगा नियंत्रण का रिहर्सल और अस्त्र-शस्त्रों की साफ-सफाई कराई गई। सभी से शांति की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed