{"_id":"687bf12ac60d003a7d0d15fb","slug":"ring-road-will-be-connected-to-purvanchal-expressway-in-banhaur-not-ukrauda-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-134581-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: उकरौड़ा नहीं बंहौर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा रिंग रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: उकरौड़ा नहीं बंहौर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा रिंग रोड
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में चारों तरफ जाम की समस्या को देखते हुए शासन ने यहां पर रिंग रोड की मंजूरी दे दी है। यह रिंग रोड जिले के 23 गांवों से होकर गुजरेगी। पहले इसे उकरौड़ा में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जोड़ा जाना था लेकिन अब इसे बंहौर के 184 चैनेज पर जोड़ने की योजना है। इसके लिए 23 गांवों के किसानों की 94.5938 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण कार्य एनएचएआई द्वारा शुरू कर दिया गया है। डीपीआर तैयार करने के साथ ही भूमि का अधिग्रहण का कार्य शुरू हो गया है।
दरअसल मई में रिंग रोड बनाने की मंजूरी शासन से मिली थी। इसके बनने से जिलेवासियों को काफी सुविधा होगी। साथ ही दूसरे जनपदों से आने वाले बाहर-बाहर ही निकल जाएंगे। उन्हें शहर में घुसने की जरूरत नहीं होगी। जाम को देखते हुए रिंग रोड बनाने की प्रक्रिया काफी समय से चल रही थी। बताते चलें कि रानी की सराय सेमरहा अंडरपास से बंहौर तक रिंग रोड निर्माण की शासन से मंजूरी मिल गई है। प्रयागराज-मुंगरा बादशाहपुर-जौनपुर, आजमगढ़ दोहरीघाट राजमार्ग के अंतर्गत पड़ने वाले आजमगढ़ बाईपास (शहर के पूर्वी भाग में) को फोरलेन और सुदृढ़ीकरण का कार्य प्रस्तावित था, जिसके लिए कार्यदायी संस्था ने पहले सर्वे किया और अब निर्माण की मंजूरी मिलने के बाद डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
रिंग रोड वाराणसी-लुंबिनी एनएच-233 के सेमरहा रानी की सराय गांव के पास स्थित किमी संख्या-218. 800 से शुरू होकर बैठौली बाईपास होते हुए प्रयागराज-दोहरीघाट-गोरखपुर मार्ग पर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के 184 किमी पर बंहौर के समीप जाकर मिलेगा।
विज्ञापन
इन गांवों से होगा जमीनों का अधिग्रहण
गांव अधिग्रहित की जाने वाली भूमि
सेमरहा 4.1521 हेक्टेयर
खैरपुर जगजीवन 6.4775 हेक्टेयर
मोलनापुर माफी 4.4213 हेक्टेयर
ऊंचागांव 1.7129 हेक्टेयर
तमौली 8.8426 हेक्टेयर
जिरिकपुर 2.7384 हेक्टेयर
अबू सईदपुर 3.2687 हेक्टेयर
सरायसादी 4.0542 हेक्टेयर
गौरडीह आयमा 2.8250 हेक्टेयर
गौरडीह खालरा 1.0568 हेक्टेयर
बेलनाडीह 8.24407 हेक्टेयर
चकदुबे 1.6321 हेक्टेयर
बजहुद्दीनपुर 3.20447 हेक्टेयर
बिहरोजपुर 6.7162 हेक्टेयर
छित्तमपुर 3.4077 हेक्टेयर
शाहगढ़ 0. 0580 हेक्टेयर
बैठौली 5.0517 हेक्टेयर
दौलतपुर 2.6428 हेक्टेयर
सरदारपुर राजपूत चक 2.2680 हेक्टेयर
नीबी खुर्द 3.6543 हेक्टेयर
मुहब्बतपुर 10.3778 हेक्टेयर
महलिया 1.0075 हेक्टेयर
बंहौर 6.7828 हेक्टेयर
00
रिंग रोड के लिए सर्वे का कार्य शुरू हो चुका है। पहले इसे उकरौड़ा के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे में मिलाने की योजना थी। लेकिन, अब इसे बंहौर गांव के पास चैनेज 184 पर इसे मिलाया जाएगा। -एसपी पाठक, परियेाजना निदेशक, एनएचएआई।