फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Reward of one lakh announced for arrest of absconding criminal

Azamgarh News: फरार अपराधी की गिरफ्तारी के लिए घोषित हुआ एक लाख का पुरस्कार

Wed, 18 Sep 2024 02:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
Reward of one lakh announced for arrest of absconding criminal
एडीजी वाराणसी पीयूष मोर्डिया ने जीयनपुर क्षेत्र में सिर कटे शव मामले में फरार शातिर अपराधी शंकर कन्नौजिया की गिरफ्तारी के लिए एक लाख रुपये नकद पुरस्कार घोषित किया है। उक्त मामले में पुलिस अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

महराजगंज जनपद के रुद्रपुर भलुही गांव निवासी कुलदीप सिंह ने 12 जुलाई को जीयनपुर कोतवाली में तहरीर दी थी। आरोप था कि अज्ञात बदमाशों द्वारा उसके पिता शैलेंद्र कुमार सिंह का अपहरण कर लिया गया है। पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुट गई। थानाध्यक्ष विवेक कुमार पांडेय ने 15 जुलाई को विवेचना से प्रकाश में आए दो अभियुक्त मऊ जनपद के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के नगरीपार गांव निवासी रामछवि उर्फ छबिया और जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मुहम्मदपुर गांव निवासी छांगुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

उक्त आरोपियों में रामछवि दोहरीघाट थाने का हिस्ट्रीशीटर है। वहीं इसी मामले में रौनापार थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव निवासी शंकर कन्नौजिया अभी भी फरार चल रहा है। उक्त आरोपी अंतरजनपदीय अपराधी है, इसके विरुद्ध हत्या, लूट, हत्या के प्रयास आदि संगीन अपराधों में कुल नौ मामले पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed