फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Reward of 50 thousand announced on main accused of groom's murder

दूल्हा हत्याकांड के मुख्य आरोपियों पर 50 हजार का इनाम

Fri, 21 Feb 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Reward of 50 thousand announced on main accused of groom's murder
आजमगढ़। देवगांव कोतवाली के मसीरपुर गांव में चार फरवरी की देर रात को गोली मारकर की गई दूल्हे की हत्या के मामले में शामिल मुख्य दोनों आरोपी फरार चल रहे हैं। फरार दोनों आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित करवा दिया गया। शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति के हवाले से एसपी ने आरोपियों के विषय में सूचना देने वालों का नाम और पता गुप्त रखते हुए उचित पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

सीओ लालगंज अजय यादव के मुताबिक दूल्हा हत्याकांड का मुख्य आरोपी देवगांव कोतवाली के लालगंज बाजार निवासी अनूप सोनकर पुत्र राजेंद्र और इसी थाने के बनारपुर गांव निवासी मो. कमर हैं। इन दोनों की मुख्य भूमिका है। ऐसे में इन दोनों पर डीआईजी की तरफ से 50-50 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया है। सीओ के मुताबिक इन दोनों आरोपियों को शरण देने और मदद करने वालों में मुबारकपुर थाने के जमुड़ी गांव निवासी मो. आसिफ पुत्र मोहम्मद अख्तर, शहर के कालीनगंज मुहल्ला निवासी महेंद्र सोनकर पुत्र स्व. रामजीत, शहर कोतवाली देवरिया के भीखमपुर गांव निवासी रंजीत सोनकर पुत्र स्व. रमेश, आंबेडकर नगर जिले के जहांगीरगंज बाजार निवासी सीमा सोनकर पुत्र फूलचंद, देवगांव के लालगंज बाजार की आभा सोनकर पत्नी सुरेंद्र, निजामाबाद थाने के उजीयारी गांव निवासी मो. इसराक पुत्र शब्बीर, शहर कोतवाली के बवाली मोड़ निवासी सोनू और शहर के कोलघाट मुहल्ला निवासी दीपक का नाम शामिल है। आरोपियों को शरण देने वालों में ही दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। सीओ ने बताया कि पुलिस जिन-जिन आरोपियों के विरुद्ध शरण देने या मदद करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसका पुलिस के पास पर्याप्त साक्ष्य और सबूत मौजूद है। आरोपियों की तलाश में चार अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं। सभी अपने स्तर से मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्य दोनों आरोपियों पर 50 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया है। मदद करने वालों की पहचान कर उनके विरुद्ध भी केस दर्ज कराया गया है। इसमें दो गिरफ्तार भी हैं। शेष की तलाश की जा रही। सूचना देने वाले का नाम और पता गुप्त रखते हुए उचित पुरस्कार दिया जाएगा। - पंकज पांडेय, एसपीसिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed