फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Retired soldier's daughter Anamika got 579th rank and SP City's son Soham Shailendra got 235th rank in UPSC

Azamgarh News: रिटायर्ड सिपाही की बेटी अनामिका को 579वीं और एसपी सिटी के बेटे सोहम शैलेंद्र को यूपीएससी में मिली 235वीं रैंक

Tue, 22 Apr 2025 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Retired soldier's daughter Anamika got 579th rank and SP City's son Soham Shailendra got 235th rank in UPSC
आजमगढ़। शहर के राहुल नगर मड़या निवासी अनामिका पांडेय पुत्री ओमप्रकाश पांडेय ने यूपीएससी की परीक्षा में 579वीं रैंक हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। अनामिका की सफलता पर परिवार में हर्ष है। मंगलवार को घर पर बधाई देने वाले शुभचिंतकों का तांता लग रहा है। परिजनों ने मिठाई खिलाकर अनामिका को बधाई दी। वहीं जनपद में एसपी सिटी तैनात शैलेंद्र लाल के पुत्र सोहम शैलेंद्र ने यूपीएससी में 235वीं रैंक मिली। सोहम को मिली इस सफलता पर उनके पिता शैलेंद्र लाल को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। वह जालौन के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

अनामिका ने तीसरे प्रयास में यह सफलता हासिल किया है। उनकी प्राथमिक शिक्षा शहर के महर्षि विद्या मंदिर में हुई। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट सर्वोदय पब्लिक स्कूल हरबंशपुर से उत्तीर्ण की। इसके बाद मैकेनिकल इंजीनियरिंग कॉलेज मथुरा से बीटेक करने के बाद यूपीएसएसी की तैयारी करने लगीं। तीसरे प्रयास में 579वीं रैंक आई है। पिता पहले ही हेड कांस्टेबल से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले चुके हैं। माता सीमा पांडेय गृहिणी हैं। छोटी बहन आकांक्षा पांडेय और भाई सीमांत पांडेय अभी पढ़ाई कर रहे हैं। अनामिका ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed