फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Retired soldier murdered in azamgaarh four accused arrested

UP : उधार पैसे मांगने पर की थी रिटायर्ड फौजी की हत्या..., चार आरोपी अरेस्ट; कार में बिठा रस्सी से कसा था गला

Sat, 22 Feb 2025 04:06 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 22 Feb 2025 04:06 PM IST
सार

आजमगढ़ में बीते सात फरवरी को रिटायर्ड फाैजी की हत्या की गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दिया था। पकड़े गए चारों आरोपियों ने पुलिस को हत्या का सच बताया तो परिजन भी हैरान रह गए।

विज्ञापन
Retired soldier murdered in azamgaarh four accused arrested
आजमगढ़ पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर कोतवाली क्षेत्र के पठखौली निवासी सेवानिवृत्त फौजी राजेश पाठक की हत्या के मामले का एसपी हेमराज मीना ने शनिवार को पुलिस लाइन में खुलासा किया। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार सेवानिवृत्त फौजी की हत्या उधार दिए गए पैसे को मांगने के कारण की गई थी।

विज्ञापन




इस मामले में पुलिस ने रविंद्र सिंह उर्फ संतोष सिंह उर्फ साधू पुत्र वीर बहादुर सिंह निवासी लखुवा प्रधानपुर थाना रसड़ा जनपद बलिया हाल पता बिलरिया की चुंगी थाना कोतवाली, हरिकेश चौहान पुत्र सूर्यनाथ चौहान निवासी शेखपुरा थाना कोतवाली, मोहम्मद फैसल पुत्र अब्दुल मन्नान निवासी आर्य नगर थाना जीयनपुर व विजय सिंह उर्फ बंटी पुत्र चंद्रभूषण सिंह निवासी खेमऊपुर थाना सिधारी को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


एसपी हेमराज मीना के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त रविंद्र सिंह उर्फ संतोष उर्फ साधू ने पूछताछ में बताया कि राजेश चंद्र पाठक से मैंने 15 लाख रुपये उधार लिया था। साथ ही अपने साथी हरिकेश चौहान को भी 15 लाख रुपये उधार दिलवाया था। जिसका 1.5 लाख रुपये प्रतिमाह ब्याज दिया करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर कुछ दिनों से ब्याज न दे पाने के कारण राजेश चंद्र पाठक मुझे व हरिकेश चौहान को पैसा वापस करने के लिए डराते-धमकाते थे। बीच-बीच में घर जाकर भी भला-बुरा कहते थे। हमलोगों को यह बात बहुत ही खराब लगती थी। बार-बार कहने पर कि जल्द ही पैसा वापस कर देंगे, इस पर राजेश चंद्र पाठक जहां कहीं भी मिलते थे और भला-बुरा कहते थे।

आरोपियों ने बताया सच
इस बात को मैंने अपने भांजे भोला सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह उर्फ पिंकी निवासी हरसिंहपुर थाना जीयनपुर व उसके दोस्त चंद्रभूषण सिंह उर्फ चंदू पुत्र राम आशीष सिंह निवासी हरसिंहपुर थाना जीयनपुर को बताई। इसी बात को लेकर हम लोगों ने मिलकर राजेश चंद्र पाठक को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

सात फरवरी, 2025 को योजना के तहत हम लोगों ने राजेश चंद्र पाठक को फोन से प्लाॅट दिखाने के लिए उकरौड़ा बुलाया। वहां पूर्व योजना के तहत भोला सिंह, चंद्रभूषण सिंह उर्फ चंदू अपने साथी मोहम्मद फैसल, विजय सिंह उर्फ बंटी सिंह के साथ ब्रेजा कार से उकरौड़ा प्लाॅट पर पहुंचे।

वहां राजेश चंद्र पाठक को पैसा गिनने के बहाने गाड़ी में बैठा लिया और गाड़ी को लेकर जीयनपुर की तरफ जाते समय रास्ते में कार में ही चंद्र भूषण सिंह उर्फ चंदू, भोला सिंह व मोहम्मद फैसल ने मिलकर नायलाॅन की की रस्सी से राजेश का गला दबाकर मार दिया। शव को छिपाने के दृष्टि से जीयनपुर मोहम्मदाबाद बाॅर्डर के हरदूपुर नहर में फेंक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed