फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Respect for newly elected heads, district and area panchayat members

नवनिर्वाचित प्रधानों, जिला और क्षेत्र पंचायत सदस्यों का हुआ सम्मान

Fri, 30 Jul 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Respect for newly elected heads, district and area panchayat members
मिर्जापुर ब्लाक में सम्मानित हुए नवनिर्वाचित प्रधान सहित अन्य। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। मेहनगर, मुहम्मदपुर और मिर्जापुर ब्लाक में शुक्रवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख सहित पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान किया गया।
विज्ञापन

मेहनगर में मुख्य अतिथि गोरखपुर क्षेत्र के भाजपा के महामंत्री सुनील गुप्ता, विशिष्ट अतिथि भूमि विकास बैंक के चेयरमैन अरविंद सिंह व भाजपा जिलाध्यक्ष आजमगढ़ ध्रुव कुमार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित किया। राजेश सिंह महुवारी, हरिबंश मिश्र, तीजा राम, महेंद्र मौर्य, सुरेंद्र सिंह, बलराज सिंह, कृष्ण विहारी सिंह, नन्हकू सरोज, राजेश सिंह ,वीरेंद्र पासवान ,रणवीर सिंह,सुधीर कुमार राय ,पूनम सिंह ,अनुराग पांडेय ,मुकेश सिंह मौजूद रहे। बिंद्राबाजार क्षेत्र के मुहम्मदपुर ब्लाक सभागार में हुए स्वागत समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष लालगंज ऋषि कांत राय व ब्लाक प्रमुख विजय कुमार विश्वकर्मा रहे। अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख विजय विश्वकर्मा व संचालन विजय मिश्रा ने किया। इस अवसर पर सीता चौहान, अवधेश चौहान, उग्रसेन आदि मौजूद रहे। सरायमीर क्षेत्र के मिर्जापुर ब्लाक में गोरखपुर मंडल के भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री सहजानंद राय व विशिष्ट अतिथि प्रमोद चतुर्वेदी ने किया। अध्यक्षता अनुपम पांडेय और संचालन सूर्यनाथ तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed