फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Resolve the grievances of the complainants at the earliest

फरियादियों की समस्याओं का त्वरित गति से करें निस्तारण

Sun, 07 Aug 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Resolve the grievances of the complainants at the earliest
मेंहनगर। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील मेंहनगर के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 164 मामले आए, जिसमें 26 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष 138 मामलों का निर्धारित समय सीमा के अंदर निस्तारण करने के लिए डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने संबंधित अधिकारियों को जन समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तायुक्त निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि इसमे किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। जन समस्याओं का गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्ध निस्तारण शासन की प्राथमिकता है। इस अवसर पर कुल 164 मामले आए, जिसमे से 26 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया, शेष 138 मामलों का निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत निस्तारण करने के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। प्राप्त मामलों में राजस्व विभाग के 133, विकास विभाग के 11, विद्युत के पांच, दिव्यांगजन के एक, पुलिस विभाग के 14 मामले शामिल हैं। जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन-जिन विभागों से संबंधित आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं, उसे जल्द से जल्द शत प्रतिशत गुणवत्तायुक्त निस्तारित करें। डीएम ने कहा कि यदि समस्याओं का निस्तारण प्रारंभिक स्तर पर ही कर दिया जाए तो जनता को मुख्यालय तक नहीं जाना पड़ेगा। इसलिए अधिकारीगण प्राथमिकता के आधार पर प्रारंभिक स्तर पर ही जन समस्याओं का वास्तविक निस्तारण कर दें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, एसडीएम मेंहनगर प्रेमचन्द मौर्य, तहसीलदार मेंहनगर, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईएन तिवारी, जिला विकास अधिकारी व परियोजना निदेशक सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed