फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Residents of Jahanaganj and Budhanpur will get urban housing

जहानागंज और बूढ़नपुरवासियों को मिलेगा शहरी आवास

Mon, 06 Jan 2020 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Residents of Jahanaganj and Budhanpur will get urban housing
आजमगढ़। जहानागंज और बूढ़नपुर दो नगर पंचायतें बन गईं। अजमतगढ़ नगर पंचायत में भी सीमा विस्तार कर दो गांवों को शामिल किया गया। अब यहां के लोगों को प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत अपना पक्का आशियाना मिलेगा। डीएम एनपी सिंह ने पीओ डूडा को मंगलवार से यहां सर्वे शुरू करने और आवेदन लेने के निर्देश दिए हैं। आवेदनों की जांच के बाद डीपीआर तैयार कर मंजूरी के लिए शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

शासन ने पिछले माह जहानागंज बाजार और बूढ़नपुर के रूप में दो नगर पंचायतों का गठन का यहां के लोगों को सौगात दी। इसके साथ ही सीमा विस्तार के बाद अजमतगढ़ नगर पंचायत में भी दो नए गांव शामिल हुए। नगर पंचायतों के गठन और सीमा विस्तार के बाद इन्हें शहरी सुविधाओं से आच्छादित करने की प्रक्रिया भी शुरू होने जा रही है। डीएम एनपी सिंह ने पीओ डूडा अरविंद पांडेय को नवगठित नगर पंचायतों और सीमा विस्तार के बाद शामिल गांवों में प्रधानमंत्री आवास (शहरी) के लाभार्थियों के आवेदन लेने और सर्वे के निर्देश दिए हैं। डीएम के निर्देश के बाद मंगलवार को डूडा में सर्वे के लिए नियुक्त कंपनी क्रिएटिव कंसोटियम की ओर से आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। योजना के तहत लाभार्थी के पास जमीन होनी अनिवार्य है।
विज्ञापन

इन गांव के लोगों को मिलेगी सुविधा
बूढ़नपुर : शेरवां, भीलमपुर छपरा, खुरासिन, कोयलसा, ईश्वरपुर पवनी, रानीपुर, रायपुर खुरासिन
जहानागंज : रामपुर,बरहतील जगदीशपुर, मुस्तफाबाद, चक सहदरिया, तुलसीपुर
अजमतगढ़ : मेघई और मसोना
देना होगा शपथ-पत्र
पीओ डूडा अरविंद पांडेय ने बताया कि इन नगर पंचायतों के लोगों को इस आशय का शपथ पत्र भी आवेदन के साथ देना होगा कि वो इंदिरा आवास, प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण और मुख्यमंत्री आवास योजना से लाभान्वित नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 14 हजार के डीपीआर स्वीकृति
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत अभी तक विभिन्न निकायों के 14 हजार लाभार्थियों के आवास स्वीकृत हुए हैं। इसमें 3000 आवास लगभग पूरे हो चुके हैं। 5800 लाभार्थियों के खाते में पहली, पांच हजार को दूसरी किस्त जारी हो चुकी है। योजना में जनपद सूबे में तीसरे स्थान पर है। पिछले माह जनपद चौथे स्थान पर था।

डीएम की ओर से नवगठित और सीमा विस्तार वाले नगर पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत लाभार्थियों के आवेदन लेने के निर्देश दिए गए हैं। मंगलवार से इसकी शुरुआत कर दी जाएगी। - अरविंद पांडेय, पीओ डूडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed