फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Residential shack fires, household burns to ashes

आवासीय मड़ई में लगी आग, गृहस्थी जल कर राख

Tue, 13 Apr 2021 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Residential shack fires, household burns to ashes
आजमगढ़। जिले में अगलगी की घटनाओं पर ब्रेक नहीं लग रहा है। एक तरफ आसमान से आग बरस रही है तो वहीं दूसरी तरफ विभिन्न कारणों से हो रही अगलगी की घटनाओं की बाढ़ सी आ गई है।
विज्ञापन

लाटघाट संवाददाता के अनुसार रौनापार थाना क्षेत्र के बघरवा गांव निवासी प्रेमचंद पटेल के आवासीय मड़ई में मंगलवार की सुबह अज्ञात कारणों से आग लग गई। घटना के समय पूरा परिवार खेत पर गेहूं की कटाई करने गया था। पशुशाला में कुछ मवेशी बंधे थे, जिसे एक बच्चे ने घुस कर खोलने का प्रयास किया। दो मवेशी तो खुल गए और वे बाहर आ गए लेकिन एक मवेशी की जल कर मौत हो गई तथा दूसरी झुलस गई।
विज्ञापन

एसडीएम गौरव कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर राजस्व विभाग की टीम भेज दी गई है। पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाया जाएगा। फूलपुर संवाददाता के अनुसार बक्शपुर गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग में एक बीघा गेहूं की फसल जल कर खाक हो गई। खेत शौकत अली का था, जिसे गांव का ही गरीब चंद बटाई पर लिया हुआ था। सूचना पर लेखपाल रामजीत ने मौके पर पहुंच कर नुकसान का आकलन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने पर नहीं रहती फायर ब्रिगेड की गाड़ी
लाटघाट। रौनापार थाने पर गर्मी के मौसम में फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी पूर्व में गर्मी के मौसम में मौजूद रहती थी। लेकिन अबकी बार गर्मी के मौसम में फायर ब्रिगेड की गाड़ी यहां मौजूद नहीं है। ऐसे में अगलगी की घटना होने पर जब तक दूसरे जगहों से गाड़ी पहुंचती है तब तक आग अपना काम कर चुकी होती है। एसओ रौनापार ने बताया कि इस फायर ब्रिगेड की गाड़ी की व्यवस्था के लिए मुख्यालय को कई बार पत्र लिखा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed