फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Residential schools have also been made exams

आवासीय विद्यालय भी बना दिए गए परीक्षा केंद्र

Thu, 28 Jan 2021 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Residential schools have also been made exams
आजमगढ़। यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की पहली सूची जारी हो गई। पिछले साल की तुलना में छह केंद्र अधिक बनाए गए हैं। अधिक केंद्र बनाने की वजह कोविड-19 को बताया जा रहा है। इस बार भी ऐसे केंद्र परीक्षा केंद्र बना गए हैं जो मानक के विपरीत हैं। बोर्ड ने आश्रम पद्धति विद्यालय मूसेपुर और राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय मेहनगर को भी परीक्षा केंद्र बना दिया गया है। दोनों विद्यालय आवासीय हैं। बावजूद इसके उन्हें परीक्षा केंद्र बना दिया गया। यूपी बोर्ड 2020-21 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के लिए केंद्र निर्धारण नीति जारी होने के साथ ही केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू हो गई। जिले के 749 कॉलेजों का डाटा अपलोड कराया गया है। इसका परीक्षण जिलाधिकारी के स्तर से बनाई गई टीम ने की थी। प्रशासन का यह दावा था कि तहसील स्तर पर विद्यालयों का भौतिक सत्यापन कराकर डीआईओएस को रिपोर्ट सौंपी गई है। बावजूद इसके केंद्र निर्धारण में कई विसंगतियां पाई गई हैं। जिसका पता माध्यमिक परिषद द्वारा जारी की गई 286 परीक्षा केंद्रों की सूची से चला है। इसमें आवासीय विद्यालय राजकीय आश्रम पद्घति बालिका विद्यालय मेहनगर व आश्रम पद्घति इंटर कालेज मूसेपुर को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जबकि शासन का निर्देश है कि जिन विद्यालयों में प्रबंधन और शिक्षकों के आवास हैं और वहां छात्रों के हॉस्टल हैं, वह किसी भी हाल में परीक्षा केंद्र की सूची में नहीं शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन

केंद्र निर्धारण में कुछ विसंगतियां हैं। आश्रम पद्धति विद्यालय माध्यमिक से संचालित नहीं बावजूद इसके केंद्र बना दिया गया है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक होगी। इसमें इसे रखा जाएगा। जिलाधिकारी के निर्देश पर केंद्र निर्धारण के लिए अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डा. वीके शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed