{"_id":"603e81178ebc3ecbac06604e","slug":"reservation-list-could-not-be-published-due-to-four-blocks-azamgarh-news-vns577592571","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार ब्लाकों के कारण नहीं हो सका आरक्षण सूची का प्रकाशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार ब्लाकों के कारण नहीं हो सका आरक्षण सूची का प्रकाशन
विज्ञापन
आजमगढ़। चार ब्लाकों के ग्राम, क्षेत्र व जिला पंचायत के वार्डों के आरक्षण सूची में कई जगह वाइटनर लगाकर जगह का नाम दर्ज किए जाने के कारण जिलाधिकारी ने संदेह जताते हुए अंतरिम प्रकाशन के लिए हस्ताक्षर करने से इंकार कर दिया। इसके चलते पंचायत चुनाव के मद्देनजर वार्डों के आरक्षण की अंतरिम सूची का प्रकाशन मंगलवार को नहीं हो सका। उधर, वार्डों के आरक्षण की सूची को देखने के लिए मंगलवार को विकास भवन स्थित डीपीआरओ कार्यालय पर पूरे दिन गहमागहमा बनी रही। बहुत से लोग तो वार्डों के परिसीमन की सूची को ही देखने में जुटे रहे।
पंचायत चुनाव को लेकर तैयारी तेज कर दी गई है। शासन के निर्देश पर ग्राम, क्षेत्र व जिला पंचायत सदस्य पद के आरक्षण की अंतरिम सूची तैयार की जा रही है। अंतरिम प्रकाशन के लिए दो व तीन मार्च का समय निर्धारित किया गया है। इसके बाद इस पर आपत्तियां ली जाएंगी। आपत्तियों का 14 मार्च तक निस्तारण कर 15 मार्च को अंतिम प्रकाशन किया जाना है। शासन के निर्देश पर डीपीआरओ कार्यालय द्वारा प्रधान के अलावा क्षेत्र व जिला पंचायत के वार्डों के आरक्षण की अंतरिम सूची तैयार कर ली गई। जब यह सूची डीएम के पास अनुमोदन के लिए प्रस्तुत की गई तो चार ब्लाकों की सूची में कई जगहों पर वाइटनर लगाकर लिखा हुआ दिखा। डीएम ने इस पर संदेह होने पर वापस कर दिया और फिर से जांच कर नई सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इसके चलते मंगलवार को प्रस्तावित आरक्षण सूची का प्रकाशन मंगलवार को नहीं हो सका। कार्यालय में पूरे दिन सूची का मिलान कर नई सूची तैयार करने का कार्य चलता रहा। उधर, आरक्षण सूची के प्रकाशन की संभावना को देखते हुए विकास भवन में लोगों की भीड़ जुटी रही। कई लोग विकास भवन की दीवार पर लगी वार्डों के परिसीमन की सूची को ही आरक्षण की सूची समझकर देखने में जुट रहे। जैसे ही उन्हें अपनी गलती का एहसास हो रहा था, वहां से हट जा रहे थे। विकास भवन में पूरे दिन गहमा-गहमी बनी रही।
प्रधान, क्षेत्र व जिला पंचायत सदस्य पद के आरक्षण की अंतरिम सूची तैयार कर ली गई है। अभी इस पर डीएम का अनुमोदन बाकी है। उनका अनुमोदन होने पर बुधवार को दोपहर बाद सभी ब्लाकों पर सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा। - श्रीकांत दर्वे, एडीपीआरओ।