फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Research on coarse grains started at Krishi Vigyan Kendra

Azamgarh News: कृषि विज्ञान केन्द्र में मोटे अनाज पर शोध शुरू

Thu, 13 Jul 2023 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Research on coarse grains started at Krishi Vigyan Kendra
ज्वार, बाजरा, सांवा कोदो, कांगनी, कुटकी एवं मडुवा जैसे मोटे अनाज का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद है। इसके सेवन से जहां लोगों को अच्छा पोषण मिलता है वही कम लागत तथा कम संसाधनों में इन फसलों की खेती की जाती है। इसे देखते हुए बुधवार से कृषि विज्ञान केंद्र लेदौरा में मोटे अनाज पर शोध का कार्य शुरू हो गया। कृषि विज्ञान केंद्र, लेदौरा के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डा. एलसी वर्मा के अनुसार मोटे अनाजों की खेती कर कम लागत में अधिक मुनाफा कमाया जा सकता है। क्योंकि मौजूदा समय में मोटे अनाज की मांग अधिक है लेकिन उत्पादन बहुत कम है। बढ़ती मांग को देखते हुए जिले में मोटे अनाज की फसलों की खेती करना अत्यंत आवश्यक है। सावा, कोदो, कांगनी, कुटकी एवं मड़ुआ की बुवाई का सही समय चल रहा है। इसकी बुवाई के लिए उचित जल निकास युक्त बलुई तथा बलुई दोमट मिट्टी उपयुक्त रहती है। केन्द्र के फसल सुरक्षा वैज्ञानिक डा. महेंद्र प्रताप एवं उमेश कुमार ने बताया कि केंद्र पर मोटे अनाज पर ट्रायल लगाया जा रहा है। जिसमे सांवा, कोदो, मड़ुआ, रागी, काकुन, कुटकी, कंगनी, ज्वार एवं बाजरा की बुवाई लाइन विधि द्वारा की गयी। केन्द्र के पादप प्रजनन वैज्ञानिक डा. अखिलेश यादव ने बताया कि खेती की अच्छी तरह जुताई करने के बाद बीज की बुवाई की जा सकती है। मोटे अनाज की खेती के लिए 3 से 8 किग्रा प्रति हेक्टेयर तक बीज की आवश्यकता होती है। यह फसलें 90 से 95 दिन में कटाई योग्य हो जाती हैं। मड़ुआ की खेती सीधी बुवाई के अतिरिक्त रोपाई विधि से भी की जा सकती है। प्रक्षेत्र प्रबंधक डा. वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय मोटे अनाज वर्ष 2023 के दृष्टिगत इन फसलों को बढ़ावा देने के लिए केंद्र द्वारा वर्तमान खरीफ सीजन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सांवा, कोदो, कांगनी, एवं मड़ुआ का प्रदर्शन भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed