निजामाबाद। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी तहसील इकाई निजामाबाद के कार्यकर्ता सोमवार को निजामबाद तहसील पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति,राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्रीय मांगपत्र उपजिलाधिकारी निजामाबाद राजीव रत्न सिंह को दिया। पत्र के जरिए भाकपा ने पुराने राहुल स्कूल भवन पर राहुल सांकृत्यायन एवं पंडित अयोध्या सिंह हरिऔध की स्मृति में संग्रहालय, वाचनालय, पुस्तकालय बनाने, महापंडित राहुल सांकृत्यायन को भारत रत्न दिए जाने, ब्लैक पॉटरी उद्योग को बढ़ावा देने, प्राचीन इमारतों को संरक्षित कर पयर्टन विकास करने ,फरिहा में मेल ट्रेनों का ठहराव करने, निजामाबाद में राजकीय महिला विद्यालय और अस्पताल बनाने की मांग की। इस मौके पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी राज्य परिषद सदस्य कॉमरेड जितेंद्र हरि पांडेय ने बताया कि राहुल जयंती के दिन राहुल विद्यालय की नीलामी से बहुत दुख हुआ। नीलामी वाली भूमि को राहुल और हरिऔध जी की स्मृतियों को सहेजने के लिए सुरक्षित किया जाय। जिलामंत्री खरपत्तू राजभर ने कहा ने कहा कि जब तक राहुल सांकृत्यायन व हरिऔद्य स्मृतियों को संरक्षित नहीं करेगा भाकपा को इस निमित्त जो भी करना होगा जनता को साथ लेकर संघर्ष करती रहेगी। इस मौके पर हरिगेन राम, राजनारायण, कुमार तिवारी, रामनेत यादव, अब्दुल्लाह एडवोकेट, धीरज, सूरज पांडेय, आनंद तिवारी आदि मौजूद रहे।