फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Request to DM to remove illegal occupation from Pokhari

पोखरी से अवैध कब्जा हटाने की डीएम से गुहार

Thu, 03 Jun 2021 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Request to DM to remove illegal occupation from Pokhari
तरवां थाना क्षेत्र के ग्राम रासेपुर गांव निवासी रामकिशुन विश्वकर्मा पुत्र नरायन विश्वकर्मा ने बृहस्पतिवार को डीएम से गुहार लगाई। जिसमें उन्होंने पोखरी को पाटकर किए गए अवैध कब्जे और भूमिधरी से नया रास्ता निकालने का आरोप लगाया। उन्होंने डीएम को बताया कि मौजा रासेपुर के ही कुछ दबंग लोग पोखरे को पाटकर जहां अपना मकान बनवाकर अवैध कब्जा कर रहे हैं वही भूमिधरी को भी पाटकर नया रास्ता निकाले हुए हैं। रामकिशुन ने पूर्व प्रधान पर पोखरी को पटवाए जाने और भूमिधरी से नया रास्ता निकलवाए जाने में सहयोग दिए जाने का आरोप लगाया है। इसकी सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी गई। इसके अलावा एसओ तरवां को भी सूचना दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने हो रहे अवैध निर्माण को रोकवाया। पुलिस के जाते ही दबंगों ने जान से मारने की धमकी दी। रामकिशुन ने डीएम से अवैध कब्जा को हटवाए जाने और जानमाल की सुरक्षा किए जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed