फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Report filed against eleven named and 20 unknown

ग्यारह नामजद और 20 अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज

Sun, 21 Nov 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Report filed against eleven named and 20 unknown
रौनापार थाना क्षेत्र के चांदपट्टी बाजार में शनिवार को दिनदहाड़े मनबढ़ों ने तीन युवकों की दौड़ाकर पीटा था। इससे बाजार में दहशत का माहौल हो गया था। शनिवार की देर शाम युवकों के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने 11 नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

चांदपट्टी बाजार में शनिवार की दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई थी, जब मनबढ़ युवकों ने सड़क पर तांडव मचाते हुए तीन युवकों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटना शुरू किया। घटना से पूरे बाजार में हड़कंप मच गया, इस दौरान दुकानदार और सड़क से गुजर रहे लोग सुरक्षित जगहों पर दुबक गए थे। सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन तबतक हमलावर मौके से फरार हो गए। पीड़ित पक्ष की तरफ से सुनील सिंह पुत्र लक्ष्मी सिंह ने रौनापार थाने में 11 नामजद व 20 अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। नामजद किए गए लोगों में नत्थूपट्टी गांव निवासी एजाज मास्टर, खुर्रम, फैसल, मोहम्मद, अहमद, राशिद, साजिद, आदिल, इमरान व चांदपट्टी गांव निवासी नासिक, साकिर शामिल रहे। एसओ अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर नामजद अभियुक्तों की तलाश में दबिश दी जा रही है। फिलहाल सभी आरोपी फरार है और उनके घरों पर ताला बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed