फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Replace the blown transformer in due time: DM

फुंके ट्रांसफार्मर को तयशुदा समय में बदलें : डीएम

Tue, 11 Jul 2023 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Replace the blown transformer in due time: DM
शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जो भी ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं उन्हें तयशुदा समय में बदलवाया जाए। जनता की समस्याओं को हर हाल में समय रहते निपटारा कराएं। उक्त निर्देश जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विद्युत विभाग के अधिकारियों संग समीक्षा बैठक में दिए। कहा कि प्रत्येक परिवार को विद्युत संयोजन निर्गत किए जाने के लिए सर्वे की समीक्षा के दौरान संबंधित को सख्त निर्देश दिए। समीक्षा में पाया गया कि आजमगढ़ में अब तक प्रत्येक परिवार को विद्युत संयोजन किए जाने के लिए 28214 सर्वे किया जा चुका है। जिसके सापेक्ष नए संयोजनों के लिए कुल 9185 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। जिस पर जिलाधिकारी ने समस्त खंडों के संबंधित एक्सीयन को निर्देश दिए कि सर्वे का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करते हुए नए संयोजनों के लिए प्राप्त आवेदनों के आवेदकों का विद्युत संयोजन कराएं। विद्युत राजस्व में पिछले माह से कम मिलने पर मुख्य अभियंता विद्युत ने बताया कि सिस्टम उच्चीकरण किया जा रहा है, जिस कारण राजस्व में कमी आई है। जल्द ही राजस्व की प्रगति बढ़ा ली जाएगी। समस्त खंडों के अधिशासी अभियंताओं को निर्देश दिए कि जो लोग कटिया कनेक्शन लिए हैं उनका नया विद्युत संयोजन कराएं। यदि वे ऐसा नहीं करते हैं तो उनके विरूद्ध कार्रवाई करें। डीएम ने आरडीएसएस योजना की भी समीक्षा की। जिसमें उन्होने ने समस्त खंडों के अधिशासी अभियंताओं को निर्देश दिए कि केबल बदलने के कार्य में तेजी लाते हुए जल्द से जल्द पूर्ण कराएं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्र, मुख्य अभियन्ता विद्युत आशुतोष श्रीवास्तव सहित समस्त खंडों के एक्सीयन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed