फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Removed Prabhat Ferry, illuminated by lamps, Kunwar Singh garden

निकाली गई प्रभात फेरी, दीपों से रोशन हुआ कुंवर सिंह उद्यान

Thu, 04 Feb 2021 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Removed Prabhat Ferry, illuminated by lamps, Kunwar Singh garden
आजमगढ़। गोरखपुर के चौरीचौरा कांड के शहीदों की याद में चौरीचौरा शताब्दी महोत्सव का शुभारंभ बृहस्पतिवार को प्रभातफेरी से हुआ। इसके बाद कुंवर सिंह उद्यान में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। शाम को दीप प्रज्ज्वलित किए गए जिससे कुंवर सिंह उद्यान रोशन हो उठा।
विज्ञापन

चौरीचौरा कांड के सौ वर्ष पूरे होने पर शहीदों के सम्मान में आयोजित चौरीचौरा शताब्दी महोत्सव का शुभारंभ सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने जीजीआईसी में प्रभातफेरी को हरी झंडी दिखाकर किया। प्रभातफेरी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से शुरू होकर डीएवी कालेज, काली चौरा, बड़ादेव मंदिर, कोतवाली होते हुए कुंवर सिंह उद्यान पार्क में पहुंची। प्रभातफेरी में राजकीय बालिका इंटर कालेज, श्री अग्रसेन कन्या इंटर कालेज, प्रतिभा निकेतन अतलस पोखरा, नवीन सरस्वती इंटर कालेज सरस्वतीपुरम, डीएवी इंटर कालेज, शिब्ली नेशनल इंटर कालेज के छात्र-छात्राएं, स्काउट गाइड, एनसीसी के कैडेट शामिल रहे। कुंवर सिंह उद्यान में वंदे मातरम थीम सांग की प्रस्तुति श्री अग्रसेन कंया इंटर कालेज की छात्राओं ने की। राजकीय बालिका इंटर कालेज, श्री अग्रसेन कन्या इंटर कालेज एवं प्रतिभा निकेतन इंटर कालेज एवं हुनर संस्थान की टीम ने देशभक्ति गीत, देशभक्ति समूह नृत्य प्रस्तुत किया। छात्र व छात्राओं ने भाषण दिया गया जो काफी सराहनीय रहा। एलईडी वैन के माध्यम से चौरीचौरा शताब्दी महोत्सव के तहत चौरी-चौरा थीम सांग पर प्रस्तुति, चौरी चौरा पर आधारित डाक टिकट का विमोचन किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उद्बोधन एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश वर्चुअल माध्यम से प्रसारित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान मंडलायुक्त वीवी पंत ने कहा कि चौरीचौरा शताब्दी महोत्सव पर सभी विकास खंडों, समस्त नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में शहीद स्मारक स्थलों पर वंदे मातरम थीम सांग की प्रस्तुति एवं देशभक्ति से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों का संचालन सुनील विश्वकर्मा ने किया। शाम को सरकारी अधिकारियों और विभिन्न संगठनों लोगों ने कुंवर सिंह उद्यान में शहीदों की स्मृति में दीप प्रज्ज्वलित किए जिससे उद्यान रोशन हो उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर डीआईजी सुभाष चंद्र दुबे, डीएम राजेश कुमार, एसपी सुधीर सिंह, सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला, एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह, एसपी ट्रैफिक सुधीर जायसवाल, पीडी अभिमन्यु सिंह, डीडीओ रविशंकर राय, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव कुमार उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed