{"_id":"64cd4ceead48290ea605ac44","slug":"remove-illegal-encroachments-dont-spare-land-mafia-deputy-cm-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-2187-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कब्जे हटवाएं , भू-माफियाओं को न बख्शें : डिप्टी सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कब्जे हटवाएं , भू-माफियाओं को न बख्शें : डिप्टी सीएम
विज्ञापन
चकमार्ग, जलाशय, चारागाह की जमीनों पर जो भी अवैध कब्जे हैं, उसे तत्काल हटवाया जाए। भू-माफियाओं को किसी भी दशा में बख्शा न जाए। किसी गरीब व्यक्ति को परेशान न किया जाय। उक्त निर्देश उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपदीय समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी को दिए।
उन्होने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों को दिलाएं। जन प्रतिनिधियों, अध्यक्ष व पूर्व अध्यक्ष द्वारा कोई समस्याएं अवगत कराई जाए, तो उसका तुरंत निस्तारण कराएं। डिप्टी सीएम ने विद्युत विभाग की समीक्षा में ओवरलोडिंग, विद्युत आपूर्ति, लो वोल्टेज, ट्रांसफार्मर जलने की समस्या पर विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता को निर्देश दिया कि जो ट्रांसफार्मर बार-बार जल रहे हैं, उसकी क्षमता वृद्धि कराएं। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि नहरों में टेल तक पानी पहुंचाएं, जिससे किसान सिंचाई कर सकें। जल निगम (ग्रामीण) के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि पाइपलाइन बिछाने के दौरान जो भी सड़कें टूट रही हैं, उसको संबंधित कार्यदायी संस्थाओं से ठीक कराएं।
विकास खंड लालगंज में उबारपुर लखमीपुर में 97 एकड़ का तालाब की देखरेख और विकास खंड अजमतगढ़ में ताल सलोना पम्प कैनाल से कट जाने के मामले में उन्हें एक सप्ताह के अंदर मनरेगा से कार्य प्रारंभ कराने को कहा। डीएम, एसपी से कहा कि समस्त एसडीएम व सीओ, एसएचओ, बीडीओ की प्रत्येक माह में एक बार पार्टी के मण्डल अध्यक्ष एवं जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक कराएं।
विज्ञापन
वहीं, उपमुख्यमंत्री ने सीसीएल प्राप्त 1100 स्वयं सहायता समूहों को प्रथम डोज प्रति समूह 1 लाख 50 हजार, इस प्रकार कुल 16 करोड़ 50 लाख धनराशि का डमी चेक प्रतिकात्मक रूप से विकास खंड पल्हनी के 10 स्वयं सहायता समूहों को वितरित किया।
बैठक में सदस्य विधान परिषद रामसूरत राजभर, जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, ऋषिकांत राय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू, सत्येंद्र राय, मनीष मिश्रा, वंदना सिंह, जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य, मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक शहर, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईएन तिवारी सहित जनपद स्तरीय अधिकारी एवं जन प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।