{"_id":"6ab57f245cae987e3e04881d","slug":"removal-of-debris-from-in-front-of-the-advocates-association-building-has-begun-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-157713-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: अधिवक्ता संघ भवन के सामने से मलबा हटना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: अधिवक्ता संघ भवन के सामने से मलबा हटना शुरू
विज्ञापन
लालगंज तहसील परिसर में अधिवक्ता संघ भवन के सामने से हटाया जा रहा मलबा। स्रोत-तहसील प्रशासन
लालगंज तहसील परिसर में अधिवक्ता संघ भवन के सामने वर्षों से पड़ा जर्जर भवन का मलबा बृहस्पतिवार को हटाया जाना शुरू हो गया। उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा की पहल पर तहसीलदार एसपी सरोज और अधिशासी अधिकारी विनय शंकर अवस्थी की मौजूदगी में जेसीबी और ट्रैक्टर से मलबा हटाने की कार्रवाई शुरू कराई गई।
तहसील परिसर में नायब तहसीलदारों के जर्जर न्यायालय कक्ष को पूर्व में ध्वस्त कराया गया था। इसका मलबा अधिवक्ता संघ भवन के सामने डाल दिया गया था। लंबे समय से मलबा पड़ा होने से अधिवक्ताओं को परेशानी हो रही थी।
इसे हटाने के लिए अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी और अन्य उच्चाधिकारियों से कई बार मांग की थी। कार्रवाई न होने पर उन्होंने एसडीएम के समक्ष प्रदर्शन कर ज्ञापन भी दिया था।
विज्ञापन
मंगलवार को ज्ञापन देने पहुंचे अधिवक्ताओं का ज्ञापन लिए जाने के बजाय एसडीएम के आवास चले जाने से नाराज अधिवक्ताओं ने उनके न्यायालय का बहिष्कार कर दिया था। इसके बाद बृहस्पतिवार को एसडीएम ने स्वयं पहल करते हुए मौके पर पहुंचकर मलबा हटवाने की कार्रवाई शुरू कराई।
कार्रवाई शुरू होने पर अधिवक्ताओं ने एसडीएम की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि मलबा हटने से लंबे समय से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हुआ है। तहसील परिसर की व्यवस्था सुधारने की दिशा में यह सकारात्मक कदम है।