फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Reminder sent to 38 plot owners and 23 government departments

38 भूखंड स्वामियों और 23 सरकारी विभागों को रिमाइंटर भेजा

Fri, 20 Sep 2019 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
Reminder sent to 38 plot owners and 23 government departments
आजमगढ़। शासन के नियमों के पालन के प्रति आम लोग तो छोड़िए सरकारी विभाग भी गंभीर नहीं है। 300 वर्ग मीटर या इससे ज्यादा क्षेत्रफ के भूखंड पर निर्माण करने वालों को प्राधिकरण की ओर से दो माह पहले नोटिस जारी की गई थी। निर्माण पर रूफटॉफ रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित है कि नहीं इसके बारे में जानकारी मांगी गई थी। 38 आम लोगों के साथ ही लगभग 23 सरकारी विभागों को भी नोटिस जारी की गई थी। नोटिस जारी के बाद मात्र तीन लोगों ने इसका जवाब दिया। प्राधिकरण की ओर से उक्त लोगों को फिर से रिमाइंडर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

विकास प्राधिकरण की ओर से निर्धारित क्षेत्र के भीतर प्राइवेट एवं सरकारी विभागों की ओर से निर्माण का नक्शा पास किया जाता है। शासन की ओर से 300 वर्ग मीटर या इससे ज्यादा के क्षेत्रफल में निर्माण कराने पर निर्माण के साथ रूफ टॉफ रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम विकसित करने का निर्देश हैं। प्राधिकरण की ओर से इस दायरे में आने वाले 38 आम नागरिकों के साथ 23 सरकारी विभागों को दो माह पहले नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था कि उन्होंने निर्माण कराया है कि नहीं है। तय समय सीमा बीतने के बाद मात्र तीन आम लोगों ने इस बारे में जवाब दाखिल किया है। इन लोगों की ओर से बताया गया है कि उन्होंने अभी निर्माण शुरू नहीं किया है। निर्माण के साथ ही इसे बनाया जाएगा। जिन 23 सरकारी विभागों को नोटिस जारी की गई थी इसमें कमिश्नरी के साथ ही, कलक्ट्रेट, पुलिस आफिस, रेलवे, बड़े सरकारी अस्पताल, वन विभाग आदि को नोटिस जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed