फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Religious site dispute is catching fire, growing anger

धार्मिक स्थल का विवाद पकड़ रहा तूल, बढ़ रहा आक्रोश

Tue, 23 Feb 2021 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Religious site dispute is catching fire, growing anger
आजमगढ़/मार्टीनगंज। बरदह थाना क्षेत्र के बेलवाना गांव में एक धार्मिक स्थल का विवाद धीरे-धीरे तूल पकड़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों के विरोध एसडीएम व सीओ ने मौके पर पहुंच कर जहां किसी भी तरह के नव निर्माण पर रोक लगा दिया तो वहीं सपा का प्रतिनिधिमंडल निवर्तमान जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में एसपी से मिला और पत्रक सौंप कर स्थानीय भाजपाईयों पर बिना कारण का विवाद खड़ा करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

बेलवाना गांव के निवर्तमान प्रधान द्वारा बिना मान्यता के संचालित किए जा रहे मदरसे को मस्जिद के रुप में तब्दील करने का प्रयास काफी दिनों से किया जा रहा है। जिसका बार-बार स्थानीय लोग विरोध करते रहे है। दो दिनों पूर्व भी मदरसे को मस्जिद में तब्दील करने की कवायद शुरू हुई तो स्थानीय लोग सामने आ गए। जिस पर पहुंची पुलिस ने तत्काल निर्माण कार्य रूकवा दिया और नव निर्माणा को ध्वस्त करा दिया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने एसडीएम मार्टीनगंज दिनेश कुमार सिंह से मुलाकात किया और स्थायी रूप से निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग किया। जिस पर सोमवार को एसडीएम के अलावा सीओ मनोज रघुवंशी व बरदह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और निर्माण करा रहे लोगों को बिना किसी आदेश के निर्माण न कराने का अधिकारियों ने निर्देश दिया। इस दौरान दिनेश राय, अंजनी राय, बैजनाथ, बबलेश कुमार, सोनू गुप्ता, महेंद्र, सोभनाथ, अनिल, अभिमन्यु, रविकांत, अमन आदि मौजूद रहे। वहीं इस प्रकरण को लेकर सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल एसपी से मिला और इस प्रकरण में दूसरे पक्ष की बात रखी। निवर्तमान जिलाध्यक्ष ने बताया कि स्थानीय भाजपा नेताओं द्वारा जबरन विवाद पैदा किया जा रहा है। जिस स्थान पर मदरसा की बात कहीं जा रही है, वहां मस्जिद है। मुस्लिम समुदाय के लोग पांचों वक्त की नमाज वहां अदा करते है। उक्त मस्जिद में कुछ रिपेयरिंग का कार्य कराया जा रहा था तो स्थानीय लोगों ने पहुंच कर तोड़फोड़ किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग जानबूझ कर जिले का सांप्रदायिक माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे है। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व विधायक आदिल शेख, दीपक राय, आनंद राय, कन्हैया, सलीम, संदीप आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed