फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Relief: The water level of the Saryu decreased by 25 cm at Badrahua Nala and by 49 cm at Dighiya Nala

राहत : बदरहुआ नाले पर 25 तो डिघिया नाले पर 49 सेमी घटा सरयू का जलस्तर

Mon, 20 Jul 2026 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Relief: The water level of the Saryu decreased by 25 cm at Badrahua Nala and by 49 cm at Dighiya Nala
सहबदिया गांव के सामने नदी के किनारे रखा गया परखू पाइन । संवाद
लाटघाट। पहाड़ों पर हो रही मूसलाधार बारिश के कारण गिरजा, शारदा और सरयू बैराज से पिछले दिनों लगातार पानी छोड़ा गया। इसका आलम रहा कि देवारा क्षेत्र में एक बार फिर सरयू में उफान आ गई थी। इस कारण सहबदिया गांव की खेती योग्य भूमि पर एक बार फिर कटान शुरू हो गई थी। वहीं, देवारा पर एक बार फिर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है, लेकिन रविवार को जलस्तर में तेजी से गिरावट दर्ज की गई। इससे देवारा ने कुछ हद तक राहत की सांस ली है। बदरहुआ नाले पर रविवार की शाम चार बजे 25 सेमी जलस्तर में घटाव दर्ज किया गया। यहां शनिवार की शाम जलस्तर 70.01 मीटर था, जो घटकर 69.76 मीटर पहुंच गया है। वहीं, डिघिया नाले पर 49 सेमी नदी का जलस्तर घट गया है। शनिवार की शाम जलस्तर 69.29 मीटर था, जो रविवार की शाम 68.80 मीटर पहुंच गया। सगड़ी तहसील क्षेत्र में सरयू का जलस्तर बढ़ने के साथ ही तटवर्ती गांवों में कटान का खतरा मंडराने लगा था। सहबदिया गांव के सामने नदी के तेज बहाव से कटान शुरू हो गई है, जिससे किसानों की उपजाऊ कृषि भूमि नदी में समाने लगी। इसे लेकर तटवर्ती गांवों के लोगों में दहशत का माहौल है। महुला-गढ़वल बांध और सरयू के बीच बसे टेकनपुर, हाजीपुर, गंगापुर, नारायणगढ़ सहित कई गांव हर वर्ष बाढ़ और कटान की चपेट में आते हैं। ऐसे में बारिश और जलस्तर बढ़ने के साथ ग्रामीणों की चिंता भी बढ़ गई है। बाढ़ खंड की ओर से बाढ़ और कटान से बचाव के लिए व्यापक तैयारियों का दावा किया जा रहा है, लेकिन बांध के कई स्थानों पर सीपेज और कमजोर हिस्से दिखाई देने से ग्रामीण आशंकित हैं। सहबदिया गांव के सामने दोबारा कटान शुरू हो जाने से बचाव कार्यों की गुणवत्ता और प्रभावशीलता पर सवाल उठ रहे हैं। धमनेर क्षेत्र में नदी का बहाव तट से टकराने के कारण कटान तेज हो गई है। इसे रोकने के लिए बाढ़ खंड लगभग एक किलोमीटर क्षेत्र में 800 से अधिक परखूपाइन संरचनाएं स्थापित कर रहा है। सहायक अभियंता रामानंद ने बताया कि अब नदी का जलस्तर घटने लगा है। नदी के तेज बहाव को नियंत्रित करने के लिए परखूपाइन लगाने का कार्य तेजी से कराया जा रहा है तथा जल्द ही गैबियन संरचनाएं भी स्थापित की जाएंगी।
विज्ञापन

स्थान - खतरा बिंदु - जलस्तर (मीटर)
बदरहुआ नाला - 71.68 - 69.76
डिघिया नाला - 70.40 - 68.80
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed