फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Relief from the scorching heat, weather will change from tomorrow

Azamgarh News: भीषण गर्मी के बीच राहत, कल से बदलेगा मौसम

Sat, 25 Apr 2026 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Relief from the scorching heat, weather will change from tomorrow
भीषण गर्मी के बीच सिर पर पगड़ी बांधकर रिक्शा खिंचता वृद्ध। संवाद
आजमगढ़। अप्रैल के अंतिम सप्ताह में जिले में गर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
विज्ञापन

बीते चार दिनों से लगातार चल रही लू और तेज धूप ने लोगों की दिनचर्या बदल दी है। दोपहर के समय सड़कें सूनी नजर आ रही हैं और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं।
सुबह 10 बजे के बाद से ही गर्म हवाओं का असर बढ़ने लगता है, जो शाम चार बजे तक लोगों को बेहाल किए हुए है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी का असर सबसे अधिक दिहाड़ी मजदूरों, रिक्शा चालकों और खुले में काम करने वाले लोगों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

हालांकि भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग की ओर से राहत भरी संभावना जताई गई है। विभाग ने 27 से 30 अप्रैल के बीच जिला सहित पूर्वांचल में मौसम बदलने का अनुमान जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बादल छाए रहने और बारिश होने से तापमान में चार से पांच डिग्री तक गिरावट आ सकती है। मौसम विशेषज्ञों विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमीय गतिविधियों के कारण वातावरण में नमी बढ़ रही है, जिससे आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। फिलहाल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग लोगों को दोपहर में धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने और जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed