फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Relief from heat due to storm and rain, poles fell

Azamgarh News: आंधी-बारिश से गर्मी से राहत, पोल गिरे, बिजली आपूर्ति ठप

Tue, 21 May 2024 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Relief from heat due to storm and rain, poles fell
आजमगढ़। कई दिनों से भीषण गर्मी की मार झेल रहे लोगों को बारिश ने राहत मिली। सोमवार को आधी रात के बाद आंधी चली। इसके बाद तेज गरज के साथ बारिश हुई। इससे मौसम सुहाना हो गया। लोगों ने गर्मी से राहत की सांस लिया। आंधी से कई घंटों तक बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने से लोगों का जीना मुहाल हो गया था। सोमवार को आधी रात के बाद अचानक तेज आंधी के साथ आसमान में बादल छा गए। कुछ ही देर बाद गरज चमक के साथ करीब 15 मिनट तक अच्छी बारिश हुई। फिर एक घंटे तक बूंदाबांदी हुई। इससे पूरा मौसम सुहाना हो गया।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान चार डिग्री तक नीचे आ गया। लोगों को गर्मी से राहत मिली। शहर के दलालघाट में आंधी से पोल टूट गया जिसके कारण घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही। विभाग ने दूसरा पोल लगाकर आपूर्ति को बहाल किया। अगले दिन मंगलवार को आसमान साफ रहा। इस बारिश से जायद की सब्जी व अन्य फसलों को फायदा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरिहा: रात में अचानक आंधी- पानी से उम्मा का पूरा निवासी हवलदार की मंड़ई और टीनशेड उड़ गया। उस समय हवलदार का पूरा परिवार टीनशेड में सोया था। परिवार के लोग किसी प्रकार टीनशेड से बाहर निकलकर अपनी जान बचाएं।

पेड़ गिरने से विद्युत पोल और ट्रांसफाॅर्मर धराशायी
अंबारी। माहुल रोड पर स्थित सरैया गांव में तेज आंधी-पानी से विद्युत तार पर शीशम का पेड़ गिर गया। इससे अलग-अलग विद्युत पोल पर रखे गए 25-25 केवीए के दो ट्रांसफाॅर्मर पोल सहित नीचे गिर गए। रात होने के कारण कोई हादसा नहीं हुआ। अगले दिन मंगलवार को भी विभाग उसे सही कराकर आपूर्ति बहाल नहीं कर सका। अवर अभियंता विद्युत फूलपुर ग्रामीण मनीष कुमार ने बताया गया कि रात्रि तीन बजे के आसपास तेज रफ्तार की हवा चलने और बारिश के कारण विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई थी। सरैया गांव में पोल और ट्रांसफाॅर्मर लगाकर जल्द आपूर्ति बहाल की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed