फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Relief from decreasing water level, the beat is increasing

जलस्तर घटने से राहत, कटान बढ़ा रही धड़कन

Thu, 23 Sep 2021 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Relief from decreasing water level, the beat is increasing
लाटघाट। सगड़ी तहसील क्षेत्र के उत्तर बहने वाली घाघरा नदी का जलस्तर पांच दिनों से लगातार घट रहा है। जिससे बीमारी फैलने की आशंका बढ़ गई है। डिघिया नाले पर घाघरा का जलस्तर नौ सेमी और बदरहुंआ नाले पर चार सेमी घटाव पर दर्ज किया गया। बाढ़ के पानी में डूबे विद्यालयों को बंद कर शिक्षकों को दूसरे विद्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।
विज्ञापन

घाघरा नदी का जलस्तर लगातार पांचवें दिन जारी रहा । जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। वहीं नदी द्वारा तेजी से कटान की जा रही है। गांव के संपर्क मार्ग पर पानी चढ़ गया था, जो अब हटना शरू हो गया है। आराजी अजगरा मसरकी से देवारा खास राजा संपर्क मार्ग, अजगरा मसरकी से अभ्भनपट्टी संपर्क मार्ग और अजगरा मसर्की से बूढ़नपट्टी संपर्क मार्ग पूरी तरह से टूट गया है। यहां आज भी नाव ही एक मात्र सहारा है। महुला गढ़वल बांध से अभ्भनपट्टी, रोशनगंज, साहडीह, सोनौरा, चक्की, इस्माइलपुर में नाव चलाई जा रही है। जिससे आवागमन सामान्य हो सके। बुधवार की शाम डिघिया नाले पर नदी का जलस्तर 70.20 मीटर दर्ज किया गया था। जो बृहस्पतिवार को 9 सेमी घटकर 70.11 हो गया है। यहां पर नदी का खतरा बिंदू 70.40 मीटर है। बुधवार को बदरहुंआ गेज पर नदी का जलस्तर 71.30 मीटर दर्ज किया गया था जो बृहस्पतिवार को 71.26 मीटर हो गया। यहां पर नदी का खतरा बिंदू 71.68 मीटर है। नदी का जलस्तर घटने के साथ कुछ जगहों पर संपर्क मार्ग खाली हो रहे हैं पर संपर्क मार्ग कट जाने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है और गांव के चारों तरफ कीचड़ जमा हुआ है। पानी जमा होने से बीमारी फैलने की आशंका है। बाढ़ प्रभावित स्कूलों को बंद कर खंड शिक्षा अधिकारी ने सहायक अध्यापकों को नजदीक के स्कूलों पर अटैच कर दिया है। अटैच किए गए अध्यापक विद्यालय पर कम ही मिलते हैं। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि अभी स्कूल खुलने लायक नहीं है। स्कूल खुलेगा तो अध्यापक अपने विद्यालय पर चले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed