फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Rejected and the investigation of six prescription

जांच में खारिज हो गए छह के पर्चे

Thu, 16 Feb 2017 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 16 Feb 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
Rejected and the investigation of six prescription
जांच में खारिज हो गए छह के पर्चे
विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार तक हुए नामांकन पत्र दाखिले के बाद गुरुवार को नामांकन पत्रों की जांच नए कलेक्ट्रेट भवन में हुई। जांच के दौरान छह प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों में कमी पाई गई। सूचना देने के बाद भी प्रत्याशी या उसका प्रतिनिधि नहीं पहुंचे तो इनके नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए। छह नामांकन खारिज होने के बाद अब मैदान में 117 प्रत्याशी रह गए हैं। शुक्रवार को नाम वापसी के बाद मैदान में बचे प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन


आजमगढ़ सदर विधानसभा क्षेत्र में कुल नौ प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। जांच में निर्दल प्रत्याशी राजीव सिंह का नामांकन अपूर्ण पाया गया। राजीव सिंह ने शपथ को सादा जमा किया था। प्रस्तावक की संख्या एक थी जबकि निर्दलीय उम्मीदवार के लिए 10 प्रस्तावक अनिवार्य हैं। साथ ही उस प्रस्तावक के हस्ताक्षर भी फार्म पर नहीं थे। नोटिस के बाद भी इनके द्वारा जरूरी अभिलेखों को पूरा नहीं किया गया। इसके कारण उनके नामांकन को खारिज कर दिया गया। इसी प्रकार अन्य जिन प्रत्याशियों के नामांकन खारिज हुए हैं, उन्हें त्रुटियों को दूर करने के लिए निर्वाचन कर्मियों की ओर से फोन कर त्रुटि सुधार कराने का मौका दिया गया लेकिन संबंधित प्रत्याशियों के न आने पर उनका नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया।
विज्ञापन



सगड़ी विधानसभा क्षेत्र से कुल 18 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। जांच के दौरान राष्ट्रीय बहुजन कांग्रेस पार्टी के विरेंद्र यादव के नामांकन में प्रस्तावक की कमी पाई गई और उन्होंने पार्टी का सिंबल भी नहीं दिया था। फोन करके बुलाया गया लेकिन प्रत्याशी या उनका प्रतिनिधि नहीं पहुंचा। निर्दल प्रत्याशी लालजीत के शपथ पत्र में कमी पाई गई। उन्हें भी कमी को दूर करने के लिए बुलाया लेकिन वह नहीं आए। दोनों के नामांकन को खारिज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुबारकपुर विधानसभा से कुल 12 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। जिसमें जांच के दौरान बहुजन क्रांति पार्टी के कन्हैया के नामांकन में कमी पाई गई। उन्होंने जमानत राशि जमा नहीं की थी और प्रस्तावक की औपचारिकता भी पूरी नहीं थी। साथ ही बयानहलफी भी दाखिल नहीं की गई थी। इसके कारण उनके नामांकन को खारिज कर दिया गया। अब मैदान में 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में बचे। फूलपुर पवई विधानसभा क्षेत्र से कुल 14 नामांकन दाखिल हुए थे।


जांच के दौरान निर्दल प्रत्याशी अच्छेलाल पुत्र उदई के नामांकन में कमी पाई गई। उन्होंने जो शपथ पत्र दाखिल किया था, वह अपूर्ण था। उनके नामांकन को खारिज कर दिया गया। अब मैदान में 13 प्रत्याशी शेष बचे हैं। निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र में कुल 16 नामांकन दाखिल हुए थे। पीस पार्टी के राधेश्याम के नामांकन में कमी पाई गई। नामांकन पत्र में जो प्रस्तावक बना था, वह सही नहीं था। उसकी पुष्टि नहीं हो सकी। फोन करके बुलाने पर भी कोई नहीं पहुंचा, जिसके कारण राधेश्याम का नामांकन खारिज हो गया। अब मैदान में 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed