{"_id":"682e1fa0435d852d4a0eab44","slug":"registration-on-the-portal-for-graduation-admission-increased-the-difficulties-of-the-students-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-131780-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: स्नातक में प्रवेश के लिए पोर्टल पर पंजीकरण ने बढ़ाईं छात्रों की मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: स्नातक में प्रवेश के लिए पोर्टल पर पंजीकरण ने बढ़ाईं छात्रों की मुश्किलें
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
आजमगढ़। स्नातक में प्रवेश के लिए-समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य किए जाने से छात्र-छात्राओं की दिक्कतें बढ़ गई हैं।
हालांकि, सभी महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं के रजिस्ट्रेशन के लिए बनाई गई हेल्प डेस्क में भी कई पेच हैं। एंड्रायड फोन विहीन विद्यार्थियों को साइबर कैफे की मदद लेनी पड़ रही है।
फिलहाल विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन कराने महाविद्यालयों में पहुंच रहे हैं। हेल्प डेस्क मदद भी कर रही है। महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी लेने के लिए आने वाले छात्र-छात्राओं को समर्थ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के बारे में बताया जा रहा है। समर्थ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन में कई पेच हैं।
बताया जा रहा है कि पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए ईमेल आईडी तथा मोबाइल फोन नंबर जरूरी है। एक मोबाइल नंबर से एक ही छात्र का रजिस्ट्रेशन हो सकता है।
शहर के श्री अग्रसेन महिला डिग्री कॉलेज की प्राचार्य डॉ. जूही शुक्ला ने बताया कि उनके महाविद्यालय में पंजीकरण को लेकर कोई समस्या ही नहीं है।
प्रवेश की इच्छुक छात्राओं की हेल्प डेस्क मदद कर रही है। अगर जिन छात्राओं के पास एंड्रायड मोबाइल नहीं हैं उन्हें परिजनों के मोबाइल से पंजीकरण के लिए बताया जा रहा है।