फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Register was also torn after beating Asha daughter-in-law

आशा बहू के संग मारपीट कर रजिस्टर भी फाड़ा

Thu, 02 Dec 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Register was also torn after beating Asha daughter-in-law
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के खालिसपुर गांव निवासी यासीन बानो पत्नी सुफियान अहमद ने जीयनपुर थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि एक दिसंबर को खालिसपुर उपकेंद्र पर एएनएम पुष्पावती देवी के साथ टीकाकरण कर रही थी। शाम में करीब तीन बजे गांव के ही सैफ व फैज अहमद पुत्र सरफराज कोविड का टीका लगवाने आए तो उनसे आधार कार्ड मांगा गया। इसी बात को लेकर दोनों लोग हम पीड़ित को भद्दी भद्दी गालियां देने लगे और मारा-पीटा भी। जिससे पीड़ित को चोटें भी आई है और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने लगे, रजिस्टर भी फाड़ दिया। इसके साथ ही जानमाल की धमकी देते हुए भाग गए। उनकी तहरीर पर जीयनपुर कोतवाली पुलिस सैफ एवं फैज पुत्र सरफराज के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी हुई है। वहीं पीड़िता के साथ आज दर्जनों आशाओं ने इस मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई। इस मामले में डा. प्रदीप राय प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अजमतगढ़ ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। इस मामले को लेकर जीयनपुर कोतवाल और एसडीएम सगड़ी को अवगत करा दिया गया है। वहीं तहरीर दे दी गई है और मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। जिसमें आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed