फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Register by coordinating with training institutes: DM

ट्रेनिंग संस्थानों से समन्वय बनाकर पंजीकरण कराएं: डीएम

Tue, 23 May 2023 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 May 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Register by coordinating with training institutes: DM
विभिन्न ट्रेडों में रजिस्टर्ड ट्रेनिंग पार्टनर को दिए गए लक्ष्य के मुकाबले इनरोलमेंट शत-प्रतिशत सुनिश्चित करें। जिला विद्यालय निरीक्षक ट्रेनिंग संस्थानों से समन्वय बनाकर लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत इनरोलमेंट कराएं। उक्त निर्देश जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कौशल विकास मिशन, सेवा योजन एवं रोजगार सेक्टर की समीक्षा के दौरान संबंधित को दिए। डीएम ने मुख्य विकास अधिकारी को ट्रेनिंग के लिए रजिस्टर्ड संस्थानों के इंफ्रास्ट्रक्चर को चेक करने के निर्देश दिए। कहा कि मीटिंग में अनुपस्थित ट्रेनिंग पार्टनर के इंफ्रास्ट्रक्चर को चेक कर दो दिन के अंदर आवश्यक कार्रवाई करें। कहा कि मानक के अनुरूप न पाये जाने एवं चालू हालत मे न मिलने पर तत्काल लाइसेंस निरस्त कर दिया जाए। ब्लॉक में कैंप लगाकर 15 जून तक इनरोलमेंट कराएं। जिलाधिकारी ने सेवायोजन विभाग को लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत रोजगार मेला एवं कैरियर काउंसलिंग आयोजित कराने के निर्देश दिए। कहा कि सेवायोजन में रजिस्टर्ड अधिक से अधिक प्रशिक्षित लोगों को विभिन्न उद्योगों से बात कर प्लेसमेंट कराएं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह, उपायुक्त उद्योग साहब शरण रावत व सेवायोजन एवं ट्रेनिंग पार्टनर के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed