फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Reduction in water level of Ghaghra, cutting intensifies

घाघरा के जलस्तर में कमी, कटान तेज

Sat, 20 Aug 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Reduction in water level of Ghaghra, cutting intensifies
आजमगढ़। जिले के उत्तरी छोर पर बहने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में शनिवार को कमी दर्ज की गई। जलस्तर में कमी के साथ ही घाघरा नदी अपने तटवर्ती क्षेत्रों में कटान को तेज कर दी है। पुरवा हवा बहने के साथ ही कटान और तेज हो गई है। बदरहुंआ गेज पर घाघरा नदी का न्यूनतम जलस्तर 70.26 मीटर, खतरा बिंदू 71.68 मीटर और अधिकतम जलस्तर 72.98 मीटर है। शुक्रवार को बदरहुंआ गेज पर नदी का जलस्तर 70.57 मीटर दर्ज किया गया था। जो शनिवार को 20 सेमी घटकर 70.37 मीटर हो गया। वहीं डिघिया नाले पर नदी का न्यूनतम जलस्तर 68.90 मीटर, खतरा बिंदु 70.40 मीटर और अधिकतम जलस्तर 72.10 मीटर है। यहां पर शुक्रवार को जलस्तर 69.97 मीटर था जो शनिवार को 18 सेमी घटकर 69.79 मीटर हो गया।
विज्ञापन

घाघरा नदी क्षेत्र के परसिया, उर्दिहा, दाम महुला, महुला आदि ग्राम पंचायतों में घाघरा नदी खेती योग्य जमीन काट रही है। परसिया गांव के कई दर्जन किसानों की सैकड़ों बीघा खेती योग्य जमीन घाघरा नदी काट रही है। रामलाल राम, नरेश, रामानंद राम, केवल राम, भजन, रामकरन, मुन्नार, सुदामा, राजेंद्र राम, हरिराम, जोगेंद्र, राम नयन, परमहंस, तीर्थराज, हरखू, बरखू,श्याम सुंदर, राजेश, श्रीराम आदि किसानों की सैकड़ों बीघा जमीन घाघरा नदी इस वर्ष का चुकी है। इस गांव के ज्यादातर किसान भूमिहीन होते जा रहे हैं। प्रशासन द्वारा अभी घाघरा नदी द्वारा काटी गई भूमि का सर्वे नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed