फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   RED JE was absent from the duty of supervisor, order of suspension

लगी थी राशन वितरण में ड्यूटी, जा रहे थे तफरीह करने, होगा निलंबन

Wed, 01 Apr 2020 04:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 04:51 PM IST
विज्ञापन
RED JE was absent from the duty of supervisor, order of suspension
आजमगढ़। राशन वितरण के लिए सरायमीर क्षेत्र में सुपरवाइजर बनाए गए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के जेई ड्यूटी छोड़ कर तफरीह करने वाराणसी जा रहे थे। जौनपुर में बार्डर पर चेकिंग के दौरान पड़के गए तो स्वयं को सरकारी कर्मचारी बता धौंस जमाने लगे। जौनपुर के डीएम ने आजमगढ़ के डीएम को जानकारी दी। डीएम ने निदेशक आरईडी से जेई के निलंबन की संस्तुति की है।
विज्ञापन

मिर्जापुर ब्लाक में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में तैनात जेई सुनील पटेल को सरायमीर क्लस्टर का सुपरवाइजर बनाया गया था। उन्हें अपनी निगरानी में राशन का वितरण कराना था। बुधवार दोपहर करीब एक बजे जौनपुर डीएम थानागद्दी के पास नाउपुर में बार्डर पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने बनारस की ओर आ रही कार को रुकवाया। कार सवार ने खुद को आकस्मिक ड्यूटी का कर्मचारी बताते हुए पुलिसकर्मियों पर धौंस जमाते हुए जाने देने की बात कही। लॉक डाउन के उल्लंघन का मामला डीएम जौनपुर के पास पहुंचा। डीएम जौनपुर ने इसकी जानकारी आजमगढ़ के डीएम को दी। डीएम एनपी सिंह ने जेई के निलंबन के लिए डायरेक्टर आरईडी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed