फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Recruitment of ambulance personnel started, youth arrived in large numbers

एंबुलेंस कर्मियों को भर्ती शुरू, बड़ी संख्या में पहुंचे युवा

Sun, 01 Aug 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Recruitment of ambulance personnel started, youth arrived in large numbers
पुलिस लाइन में एंबुलेंस चालकों और ईएमटी की नियुक्ति के लिए खड़े युवक। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। 102-108 एंबुलेंस के सफल संचालन की कवायद जोरशोर से चल रही है। पूर्व कर्मियों को हटा दिए जाने के बाद कंपनी द्वारा रविवार को पुलिस लाइन में नए सिरे से भर्ती की कवायद शुरू कर दिया। जिसे लेकर रविवार को पुलिस लाइन में भारी संख्या में बेरोजगार जुटे हुए थे।
विज्ञापन

सरकार पूरे प्रदेश में मरीजों की सुविधा के लिए सरकारी एंबुलेंसों का संचालन जीवीके कंपनी के द्वारा करवा रही है। इसमें 102, 108 के अलावा एलएलएस एंबुलेंस शामिल है। वर्तमान में सरकार ने एएलएस एंबुलेंस का संचालन सेवा प्रदाता कंपनी से वापस ले लिया है। जिसके चलते कंपनी ने इन एंबुलेंसों पर तैनात कर्मियों को हटा दिया। जिस पर 108- 102 एंबुलेंस के कर्मी भी 25 जुलाई की रात 12 बजे से सभीएंबुलेंसों को खड़ी कर कार्य बहिष्कार पर चले गए। जिससे दो दिनों तक पूरे प्रदेश में एंबुलेंससेवा प्रभावित हो गई और मीरजों व तीमारदारों को परेशानी उठानी पड़ी। इस पर सरकार के निर्देश पर सेवा प्रदाता कंपनी के मैनेजर ने कंधरापुर थाने में जिले में तैनात सभी एंबुलेंस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करा दिया और वाहनों को पुलिस लाइन लाकर खड़ा कराने के साथ हीचाभी व मोबाइल वापस ले लिया। इसके साथ ही विभिन्न विभागों के कर्मियों को लगा कर व्यवस्था शुरू कराई गई। वहीं रविवार को कंपनी ने नए सिरे से पायलट व ईएमटी की भर्ती की कवायद पुलिस लाइन परिसर में ही शुरू किया। जिसे लेकर भारी भीड़ पुलिस लाइन में उमड़ी रही। जिलें में कुल 103 की संख्या में सरकारी एंबुलेंस संचालित होते है। जिसके लिए कुल 206 पायलट व 206 ईएमटी की नए सिरे से तैनाती की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed