फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Recovery from beneficiaries, notice to secretary

धनराशि ले शौचालय न बनाने वालों से रिकवरी, सेक्रेटरी पर कार्रवाई

Sat, 20 Jul 2019 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Recovery from beneficiaries, notice to secretary
धनराशि ले शौचालय न बनाने वालों से रिकवरी, सेक्रेटरी पर कार्रवाई
विज्ञापन

-एलओबी में अब भी कई शौचालयों का निर्माण अधूरा
अमर उजाला ब्यूरो
आजमगढ़। कमिश्नर त्रिपाठी ने शनिवार को अपने कार्यालय में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अन्तर्गत एलओबी की 11 दिनों के अंदर हुई भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा की। पाया गया कि धनराशि लेने के बाद भी लाभार्थी शौचालय का निर्माण नहीं करा रहे हैं। उन्हें रिकवरी की नोटिस जारी करते हुए सेक्रेट्री को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए।
आठ से 19 जुलाई तक आजमगढ़ में अवशेष लक्ष्य 76829 के सापेक्ष मात्र 1658 शौचालयों का ही निर्माण हो सका है। प्रतिदिन 6402 के सापेक्ष मात्र 151 प्रतिदिन के औसत से निर्माण कराया गया है। मऊ में अवशेष लक्ष्य 27322 के सापेक्ष 978 निर्माण हुए हैं। यहां प्रतिदिन 2277 के सापेक्ष 978 कार्य पूर्ण है। मऊ में प्रतिदिन का औसत 89 है। बलिया में 28265 के सापेक्ष मात्र 610 निर्माण हुए हैं। यहां प्रतिदिन 2355 शौचालयों को निर्माण कार्य कराया जाना था लेकिन औसतन 55 निर्माण प्रतिदिन के हिसाब से कराया गया है। मण्डलायुक्त ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई। सभी डीपीआरओ को निर्देशित किया कि प्रगति लाएं। उप निदेशक पंचायती राजराम जीयावन, डीपीआरओ श्रीकान्त दर्वे, शेषदेव पाण्डेय और संजय कुमार मिश्र आदि थे।
विज्ञापन

------------------------------------
मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में मण्डलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न
वाहन चेकिंग नियमित रूप से की जाय, ब्लैक स्पाट पर शइनेज लगवाना सुनिश्चित किया जाय: मण्डलायुक्त
आजमगढ़ 20 जुलाई -- मण्डलायुक्त कनक त्रिपाठी की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में शनिवार को मण्डलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए उन्होने कहा कि लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ ही दुघटनाओं को रोकने के पूरी संवेदनशीलता दिखाई जाय। उन्होंने कहा कि मण्डल के जनपदों में जो ब्लैक स्पाट चिन्हित हैं वहॉ तत्काल शाइनेज लगवाना सुनिश्चित किया जाय तथा यह कार्य दो माह के अन्दर अनिवार्य रूप से पूरा कर लिया जाय। मण्डलायुक्त श्रीमती त्रिपाठी ने यह भी कहा कि मण्डल के तीनों जनपदों में नई सड़कों का भी निर्माण कार्य हो रहा है, इसलिए इस ओर विशेष ध्यान देकर उन सड़कों पर भी ब्लैक स्पाट का चिन्हीकरण करें। उन्होंने कहा कि जो विद्यालय सड़कों के किनारे हैं उनके बच्चों की सुरक्षा को वरीयता दी जाय। उन्होने परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग को निर्देशित किया कि वाहनों की चेकिंग नियमित रूप से की जाय तथा दो पहिया वाहनों पर किसी भी दशा में तीन या उससे अधिक सवारी नहीं होनी चाहिए। उन्होने यह भी कहा कि बिना हेल्मेट के जो भी दो पहिया वाहन चलाते हुए पाया जाये तो अब उन्हें वार्निंग नहीं दी जायेगी बल्कि सीधे चालान और जुर्माने की कार्यवाही होनी चाहिए। उन्होने यह भी मोटर वाहन की संचा लन में सीट बेल्ट की अनिवार्यता को सुदृढ़ करने हेतु उनकी चेकिंग की जाय। किसी वाहन में मानक से अधिक सवारी नहीं होनी चाहिए तथा यह बिना सीटबेल्ट के वाहन संचालन में भी जुर्माने और चालान की कार्यवाही की जाय। मण्डलायुक्त ने कहा कि सड़क दुर्घटओं को रोकने के लिए किसी भी प्रकार के वाहन ड्राइविंग के दौरान मोबाइल का प्रयोग करते हुए पाये जाने पर भी रोक लगाई जाये। उन्होंने स्कूल वाहन के चालकों का नियमित रूप से मेडिकल टेस्ट भी कराये जाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर संभागीय परिवहन अधिकारी रामवृक्ष सोनकर, अपर पुलिस अधीक्षक-नगर पंकज पाण्डेय, अपर निदेशक स्वास्थ्य डा. एनएल यादव, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी आजमगढ़ डा. आरएन चौधरी व सन्तोष कुमार सिंह, एआरटीओ मऊ अवधेश कुमार सहित अन्य मण्डलीय अधिकारी उपस्थित थे।
संदीप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed