फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Records summoned from those who registered landholding on the land of Udanti river

Azamgarh News: उदंती नदी की जमीन पर भूमिधरी दर्ज कराने वालों से अभिलेख तलब

Fri, 05 Apr 2024 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Records summoned from those who registered landholding on the land of Udanti river
आजमगढ़। लालगंज ब्लॉक से होकर गुजरने वाली उदंती नदी की जमीन पर लोगों ने अपनी भूमिधरी दर्ज करा ली है। हाल के अभिलेखों में लगभग दो सौ मीटर तक नदी गायब है। पहले के अभिलेखों में नदी का नंबर दर्ज है। मामले में तहसीलदार नदी की जमीनों पर निर्माण कराने वालों से अभिलेख तलब किया है। सभासद रामअवतार चौहान, आशीष तिवारी और लौटन चौहान की शिकायत पर जिला प्रशासन की ओर से मामले की जांच कराई गई। शिकायत पत्र के मुताबिक लालगंज ब्लॉक के रेतवां चंद्रभानपुर गांव स्थित ताल से उदंती नदी निकलती है। जो लगभग 50 किमी को दूरी तय कर गाजीपुर जनपद में जाकर गंगा में मिलती है। ग्रामीणों ने डीएम को पत्र सौंपकर सौंपकर नदी का उद्धार में मदद मांगी।। डीएम ने एडीएम वित्त एवं राजस्व को मामले में पैमाइश कराने के निर्देश दिए। प्रशासन के निर्देश पर जब क्षेत्रीय लेखपाल मौके पर पैमाइश करने पहुंचे तो पता चला कि लालगंज के समीप 200 मीटर तक नदी अभिलेखों में गायब हो चुकी है। नदी की भूमि पर लोगों ने भूमिधरी दर्ज करा ली है। हॉल के अभिलेखों में नदी के दोनों छोर पर 200 मीटर तक लोगों ने भूमिधरी दर्ज करा ली है। जिन लोगों के नाम भूमिधरी दर्ज है उन लोगों ने नदी की जमीन पर निर्माण करा लिया है। लेखपाल ने अपनी रिपोर्ट तहसीलदार लालगंज को सौंपी दी। मामले में तहसीलदार नदी की जमीनों पर निर्माण कराने वालों से अभिलेख तलब किया है।
विज्ञापन

00
मौके पर जाकर देखा तो नदी की जमीन पर कुछ निर्माण हुए हैं। निर्माण कराने वालों से अभिलेख प्रस्तुत करने को कहा गया है। उनकी ओर से प्रस्तुत अभिलेखों की जांच करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शैलेष कुमार, तहसीलदार लालगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed