फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Record of infection breaking daily, 211 new infected

संक्रमण की रफ्तार रोजाना तोड़ रही रिकार्ड, 211 मिले नए संक्रमित

Wed, 14 Apr 2021 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Record of infection breaking daily, 211 new infected
आजमगढ़। जिले में कोरोना की दूसरी लहर लगातार पुराने रिकार्डो को तोड़ रही है। सात अप्रैल को 128 पॉजिटिव मिलने का रिकार्ड जिले में बना था तो वहीं दो दिन के अंतराल पर ही यह रिकार्ड भी टूट गया और 9 अप्रैल को जिले में 140 नए केस एक दिन में सामने आया है। सोमवार को यह रिकार्ड भी ध्वस्त हो गया और सोमवार को जिले में एक दिन में सर्वाधिक 217 नए पॉजिटिव पाए गए थे। बुधवार को भी यह रिकार्ड टुटते-टुटते रह गया। बुधवार को जिले में कुल 211 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए। वहीं पांच की मौत भी हुई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि सोमवार के बाद बुधवार को कोरोना संक्रमण की रफ्तार में कमी नहीं नजर आई। कुल 211 नए केस सामने आए है। इस संख्या में देर रात तक और बढ़ोत्तरी भी हो सकती है। बुधवार को मिले कोरोना पॉजिटिव मरीजों में 90 प्रतिशत से अधिक स्थानीय लोग ही शामिल है। बताया कि नए 211 पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद अब जिले में कुल एक्टिव केस की संख्या बढ़ कर 1153 हो गई है। वहीं जिले में अब तक मिले कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 7438 हो गई है। तेजी से बढ़ रहे संक्रमण लोगों में दहशत तो देखने को मिल रहा है लेकिन लापरवाही भी जस की तस है।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि वर्तमान में जो स्थिति है उसे देखते हुए कोरोना मरीजों की संख्या में आने वाले दिनों में और इजाफा होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। वहीं बुधवार को पांच मरीजों के मौत की भी सूचना है। राजकीय मेडिकल कालेज के नोडल डॉ. नियाज ने बताया कि बीते 24 घंटे में कुल पांच मरीजों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एल-थ्री में बेड पड़े कम, मरीज हुए अधिक
आजमगढ़। राजकीय मेडिकल कालेज में बने एल-थ्री में वर्तमान में मात्र 100 बेड की ही व्यवस्था है। वहीं गंभीर मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने से यहां अब बेड की कमी होने लगी है। डॉ. नियाज के अनुसार बुधवार की शाम गंभीर मरीजों की संख्या 106 तक पहुंच गई। जिसके चलते काफी दिक्कत हुई। किसी तरह छह बेड की व्यवस्था करा कर मरीजों को भर्ती कराया गया। वर्तमान में जो स्थिति है उसे देखते हुए यदि जल्द और बेड की व्यवस्था नही हुई तो यहां भी लखनऊ, वाराणसी जैसे हालात पैदा हो सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed