{"_id":"607486b88ebc3e591e5b7aa9","slug":"record-of-140-broken-now-217-new-positives-found-azamgarh-news-vns584740515","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूट गया 140 का रिकार्ड, अब मिले 217 नए पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूट गया 140 का रिकार्ड, अब मिले 217 नए पॉजिटिव
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में कोरोना की दूसरी लहर लगातार पुराने रिकार्डों को तोड़ रही है। बुधवार को 128 पॉजिटिव मिलने का रिकार्ड जिले में बना था तो वहीं दो दिन के अंतराल पर ही यह रिकार्ड भी टूट गया और शनिवार को जिले में 140 नए केस एक दिन में सामने आया है। सोमवार को यह रिकार्ड भी ध्वस्त हो गया और सोमवार को जिले में एक दिन में सर्वाधिक 217 नए पॉजिटिव पाए गए। इनमें 90 प्रतिशत स्थानीय लोग है।
सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि सोमवार को कोरोना संक्रमण की रफ्तार काफी तेजी देखने को मिली। कुल 217 नए केस सामने आए है। इस संख्या में देर रात तक और बढ़ोत्तरी भी हो सकती है। सोमवार को मिले कोरोना पॉजिटिव मरीजों में 90 प्रतिशत से अधिक स्थानीय लोग ही शामिल है। उन्होंने बताया कि नए 217 पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद अब जिले में कुल एक्टिव केस की संख्या बढ़ कर 860 हो गई है। वहीं जिले में अब तक मिले कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 7063 हो गई है।ै सीएमओ ने बताया कि वर्तमान में जो स्थिति है उसे देखते हुए कोरोना मरीजों की संख्या में आने वाले दिनों में और इजाफा होने से इंकार नहीं किया जा सकता है।
न सुधर रहे है हम, न ही जिम्मेदार ही हुए सक्रिय
आजमगढ़। कोरोना के बढ़ते संक्रमण से दहशत जरूर फैली है लेकिन न तो आम जनता ही सुधर नहीं है न ही गाइड लाइन का अनुपालन कराने को प्रशासनिक अमला ही सक्रिय हुआ है। सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कहीं भी होता नहीं दिख रहा है। पंचायत चुनाव के चलते गांव-गांव जुलूस निकल रहा है, लोग एक दूसरे के घरों पर समर्थकों के साथ पहुंच रहे है तो वहीं मास्क भी इक्का-दुक्का लोग ही लगाए नजर आ रहे है। शहर के बाजारों में भी भीड़ की स्थिति जस की तस है।