फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Recite the seven words of Lord Jesus after special prayers

विशेष प्रार्थना के रबाद सुनाएं प्रभु यीशु के सात वचन

Fri, 02 Apr 2021 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Recite the seven words of Lord Jesus after special prayers
आजमगढ़। शहर के सिविल लाइंस स्थित होली ट्रिनटी चर्च में शुक्रवार को गुड फ्राइडे सादगी के साथ मनाया गया। बड़ी संख्या में सुबह से ही ईसाई समुदाय के लोग चर्च पहुंचे। दोपहर करीब 12 बजे चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। प्रभु यीशु के सात वचन सुनाए गए। मानवता के लिए कार्य करने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

चर्च के लीडर आर मोरिसन डायसन ने ईसाई समुदाय के लोगों की प्रार्थना कराई। उन्होंने इस दौरान प्रभु यीशु मसीह द्वारा मानव जाति के लिए दिए गए बलिदान के बारे में विस्तार से बताया। बताया कि किस प्रकार प्रभु यीशु ने अपने ऊपर हुए अत्याचार करने वालों को माफ किया और मानव जाति को पापों से छुड़ाने के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर उनके द्वारा कहे गये सात वचनों का भी बखान किया गया। कहा कि आज के दिन प्रभु यीशु को सलीब पर लटकाया गया था। उस समय दिन में भी अंधेरा छाया था। प्रभु यीशु को इसलिए मार दिया गया, क्योंकि वे दुनिया वालों के लिए भलाई का काम कर रहे थे। उन्होंने बिना किसी भेदभाव के जरूरतमंदों की सेवा की। कहा कि ईसाई समुदाय के लिए यह दिन शोक और तपस्या का दिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दिन को दुनिया के उद्धार के लिए जाना जाता है। प्रशासक और नियमकारियों को यह बात पसंद नहीं आई। कहा कि प्रभु यीशु ने सलीब पर जान देकर मानवता को बचाया। प्रभु यीशु ने पूरी मानवता के पापों को खुद पर ले लिया। प्रभु यीशु ने दुश्मनों से प्यार करना, एक-दूसरे को क्षमा करना, गरीबों की मदद करने का संदेश दिया है। इस मौके पर अनीता साइलेस, रीमा डेविड, प्रेमलता डेविड, अमृत बख्श, निरूपमा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed