फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Rebels rise in BJP as soon as new executive is announced

नई कार्यकारिणी घोषित होते ही भाजपा में उठे बगावती सुर

Fri, 14 Feb 2020 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Rebels rise in BJP as soon as new executive is announced
आजमगढ़। भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने शुक्रवार को नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। जैसे ही पदाधिकारियों की सूची भाजपा कार्यकर्ताओं के पास पहुंची कि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बगावती सुर बुलंद कर दिया। सोशल मीडिया पर नाराज लोगों और उनके समर्थकों की फौज उमड़ पड़ी। यहां तक कि भाजपा जिलाध्यक्ष के विरोध में नारे भी सोशल मीडिया पर प्रसारित होने लगे।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा जारी की गई नए पदाधिकारियों की सूची जारी होते ही जिला संगठन में पद मिलने की आस लगाए कई सक्रिय कार्यकर्ताओं के सपने चकनाचूर हो गए। कुछ लोगों ने तो इस पर चुप्पी साध ली लेकिन कुछ ने सोशल मीडिया पर नई कार्यकारिणी का विरोध जताया। उनका कहना है कि इस कार्यकारिणी में पुराने और पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं की अनदेखी की गई है। कुछ लोगों ने इसके लिए संघर्ष में साथ देने की बात कही तो कुछ ने पार्टी पर इसका खराब असर पड़ने की बात कही। पार्टी के एक सक्रिय कार्यकर्ता ने तो भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ नारा भी सोशल मीडिया पर बुलंद कर दिया। वहीं पार्टी के एक पूर्व जिलाध्यक्ष ने भी इस नई जिला कार्यकारिणी पर नाराजगी जताई है। पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता मृगांक शेखर सिन्हा ने कहा कि इस कार्यकारिणी में कार्य करने वाले एक भी आदमी को सम्मान नहीं दिया गया। मैं नगर अध्यक्ष का चुनाव लड़ा और जीत भी गया लेकिन पर्यवेक्षक ने मुझे जिला कार्यकारिणी में जगह देने का आश्वासन देकर दूसरे को नगर अध्यक्ष बना दिया और जिला कार्यकारिणी में भी मुझे जगह नहीं दी गई। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने कहा कि जिला कार्यकारिणी में पार्टी के सक्रिय लोगों को ही जगह दी गई है। इसमें पार्टी के किसी को भी कोई एतराज नहीं है। हो सकता है कि किसी को दुख हुआ हो। लेकिन इस नई कार्यकारिणी का गठन सबका साथ सबका विकास के मंत्र को ध्यान में रखकर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed