फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Real brothers sexual assaulted child girl revealed due to ill health in ballia

सगे भाइयों ने बच्ची से किया सामूहिक दुष्कर्म: तबीयत खराब होने पर हुआ खुलासा, आरोपियों ने पीड़ितों की मारने की दी थी धमकी

Wed, 22 Sep 2021 10:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 22 Sep 2021 10:11 PM IST
सार

दो सगे भाइयों द्वारा सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Real brothers sexual assaulted child girl revealed due to ill health in ballia
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

बलिया जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की शाम सात वर्षीय बच्ची से पड़ोस के दो सगे भाइयों द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही एसपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पीड़ित परिजन और बच्ची के आरोपों पर दोनों भाइयों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है। घटना शनिवार की बताई जा रही है।

विज्ञापन


यह मामला तब सामने आया, जब बच्ची की तबीयत खराब होने के बाद परिजन मऊ स्थित एक अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे, जहां बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का पता चला। बच्ची को राहत न मिलने पर परिजनों ने बुधवार की शाम को भीमपुरा पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, परिजनों का आरोप है कि सात वर्षीय बच्ची से दो सगे 14 व 18 वर्षीय भाइयों ने शनिवार को सामूहिक दुष्कर्म किया। बच्ची ने इस बात को अपने परिजनों से छिपाई, क्योंकि उसे दोनों भाइयों ने डराया व धमकाया था। पीड़िता की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए मऊ ले गए। जहां चिकित्सकों द्वारा परिजनों को बताया गया कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब सख्ती के साथ उससे पूछताछ की गई तो उसने पड़ोस के दो सगे भाइयों की करतूत बताई। अस्पताल से आने के बाद परिजनों ने किशोर के परिजनों से इसकी शिकायत की तो वह दवा-इलाज के लिए तैयार हुए। लेकिन उनके मुकरने के बाद परिजनों ने दुष्कर्म की शिकायत पुलिस से की। जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई और दोनों आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

मामले की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर भीमपुरा थाना पहुंचे, जहां पर पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की और मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद एसपी ने पीड़ित के घर पहुंचकर जानकारी ली और न्याय दिलाने का भरोसा दिया। इस बाबत पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने बताया कि तहरीर के आधार पर पॉस्को एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है एवं आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed